{"_id":"5867fab74f1c1bd606eec24c","slug":"maya-devi-became-the-winner-in-taekwondo-school-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो में माया देवी स्कूल की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो में माया देवी स्कूल की टीम बनी विजेता
Amar Ujala
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
ताइक्वांडो में माया देवी स्कूल की टीम बनी विजेता
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चार दिवसीय जिला ओलंपिक खेल में ताईक्वांडो प्रतियोगिता में माया देवी पब्लिक एकेडमी की टीम अव्वल रही। वहीं एसजेएस की टीम ने दूसरा और एमपीएस की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला ओलंपिक खेलों का समापन शनिवार को हुआ। इस दौरान ताइक्वांडो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, बास्केट बॉल, शतरंज, जूडो, कबड्डी आदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। शनिवार को समापन समारोह में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सरिता जादौन ने कहा कि देश व प्रदेश के छोटे छोटे हिस्सों में तमाम खेल प्रतिभाएं छिपी हुईं हैं, लेकिन इन प्रतिभाओं को प्रदर्शन का मौका नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास से खेल में निखार आता है। खेल के लिए अभ्यास जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान विजयी टीमों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी सुमित कुमार, इमरान, रमन कुमार, लकी राजपूत, अजय कश्य, शालू, तान्या, जतिन, राहुल ,मुकेश, भूपेंद्र, रोहित, जसवीर, प्रतिभा आदि को पदक व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। केए कॉलेज के खेल प्रशिक्षक डा. प्रवीन जादौन ने भी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सुनील गौतम, राजेंद्र सिंह, प्रशांत राजपूत, राहुल कुमार, मुकेश कुमार सहित जिला ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।