फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Max blown up due to vehicle collision, one dead and two injured

Etah News: वाहन की टक्कर से मैक्स के उड़े परखच्चे, एक की मौत दो घायल

Fri, 02 Dec 2022 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Max blown up due to vehicle collision, one dead and two injured
मृतक पुष्पेंद्र फाइल फोटो ।संवाद - फोटो : ETAH
जैथरा(एटा)। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव अमृतपुर के पास बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे किसी वाहन की टक्कर से मैक्स की भिड़ंत हो गई। इससे मैक्स के परखच्चे उड़ गए और 100 मीटर में कलपुर्जे बिखर गए। इसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनको आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव कसौलिया निवासी पुष्पेंद्र कुमार (29) के रूप में मृतक की पहचान हुई। जबकि गांव के ही बिजेंद्र सिंह व आंशू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक के पिता रामखिलाड़ी ने बताया कि मैक्स दूध ढोने के काम में लगी थी। बृहस्पतिवार रात ये लोग घर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। दुर्घटना करने वाले वाहन का पता नहीं लग सका। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह भारी वाहन हो सकता है। क्योंकि जिस तरह से हादसे में मैक्स क्षतिग्रस्त हुई है बड़े वाहन से ही टक्कर लगना प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे हुआ है। चालक की मौत हुई है जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। दूध देने के बाद ये लोग एटा से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

अन्य हादसों में दो घायल
वहीं अन्य हादसों में दो लोग घायल हुए हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बावसा के पास बाइकों की टक्कर में राहुल निवासी अवागढ़ घायल हुआ है। जबकि कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित नगर पालिका के सामने बाइकों की भिड़ंत में सर्वेंद्र निवासी मानपुर शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे घायल हुआ है। गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed