{"_id":"6ab2221005debf63c007ee66","slug":"ganesh-idol-immersion-banned-in-yamuna-gangajal-to-be-filled-in-temporary-ponds-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: यमुना में गणेश प्रतिमा विसर्जन पर रोक, घाटों के कुंडों में भरा जाएगा गंगाजल; निगम ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: यमुना में गणेश प्रतिमा विसर्जन पर रोक, घाटों के कुंडों में भरा जाएगा गंगाजल; निगम ने कसी कमर
Tue, 22 Sep 2026 12:07 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:07 PM IST
सार
आगरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और यमुना में सीधे मूर्ति विसर्जन पर रोक रहेगी। कैलाश, हाथी और दशहरा घाट के अस्थायी कुंडों में गंगाजल भरने, बैरिकेडिंग, रोशनी और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा विसर्जन करते हुए भक्त।संवाद
विस्तार
गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यमुना में मूर्ति विसर्जन पर रोक रहेगी। सोमवार को अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने कैलाश घाट, हाथी घाट और दशहरा घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को अस्थायी कुंडों में पर्याप्त गंगाजल भरने, बैरिकेडिंग दुरुस्त करने और रोशनी व पानी के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि प्रतिमाओं का विसर्जन केवल निर्धारित अस्थायी कुंडों में ही होगा। श्रद्धालुओं को सीधे यमुना नदी में मूर्ति विसर्जन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग और कर्मचारियों की तैनाती कर निगरानी बढ़ाई जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कुछ कुंडों में पानी कम मिलने पर जलकल विभाग के अधिकारियों को समय रहते गंगाजल भरवाने की ताकीद की गई, ताकि शाम व रात में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा रहे। साथ ही घाटों पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्रीय जेडएसओ और एसएफआई सहित अन्य निगम कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ईको-फ्रेंडली गणेश जी का विसर्जन
आवास विकास कॉलोनी स्थित एंथेला सोसाइटी में गणपति विसर्जन हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। सोसाइटी निवासियों ने बप्पा की ईको फ्रेंडली प्रतिमा का परिसर में ही विसर्जन किया। श्रद्धालुओं ने स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण का सकारात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं, युवाओं सहित समस्त एंथेला निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भक्ति गीतों पर झूमते हुए गणपति बप्पा को विदाई दी। इस दौरान मुख्य संयोजक बृजेश गुप्ता, सोहन सिंघल आदि मौजूद रहे।