{"_id":"65c124cf86504cce6008c1d5","slug":"mausam-ali-of-punjab-was-the-champion-in-dangal-etah-news-c-163-1-sagr1016-112249-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दंगल में पंजाब के मौसम अली रहे चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दंगल में पंजाब के मौसम अली रहे चैंपियन
Mon, 05 Feb 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। विकासखंड अलीगंज की ग्राम पंचायत अलीपुर में आयोजित दंगल में पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। तीन दिवसीय दंगल में देश के विभिन्न कोनों से आए पहलवानों ने भाग लिया। अंतिम दिन सोमवार को पंजाब के पहलवान मौसम अली ने गुजफ्फरपुर के पहलवान टाइगर को हराकर चैंपियनशिप जीती। वहीं अलीगंज के भूरे पहलवान अलीगंज केसरी रहे।
दंगल का शुभारंभ ग्राम प्रधान अंजमुल खान ने पहलवानों को हाथ मिलवाकर कराया। एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, बदायूं, मुजफ्फरपुर के अलावा पंजाब, हरियाणा आदि प्रांतों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। पहलवानों ने एक-दूसरे को दमखम दिखाते हुए चित करने के दाव लगाए। अलीगंज के आसिफ उर्फ भूरे पहलवान के सामने कोई भी पहलवान लड़ने को तैयार ही नहीं हुआ। इस पर भूरे को अलीगंज तहसील केसरी से सम्मानित किया गया। वहीं पंजाब के मौसम अली और मुजफ्फरपुर के आसिफ अली के मध्य मुकाबला हुआ। एक-दूसरे को चित करने के लिए दोनों पहलवानों ने जोर लगाया। मौसम अली ने आसिफ को चित कर दिया। मेहताब, नातिजम, सत्यम पहलवान आदि दंगल प्रेमी मौजूद रहे।