{"_id":"a97178dcb3d4d09d6dc3a9900786d758","slug":"maths-science-teacher-not-give-appointment-letter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित विज्ञान शिक्षकों को नहीं मिले नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित विज्ञान शिक्षकों को नहीं मिले नियुक्ति पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में गणित विज्ञान शिक्षक के पद पर नियुक्त होने वाले शिक्षकों को सोमवार को नियुक्ति पत्र नहीं मिल सके। शिक्षकों ने डीएम से शिकायत की।
गणित विज्ञान के 330 शिक्षक मिले हैं, इनकी 19 सितंबर को काउंसलिंग कराई गई। सोमवार को नियुक्ति पत्र देने की तिथि निर्धारित की गई। जिसके चलते अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र पाने के लिए सुबह से ही बीएसए कार्यालय पर जमा हो गए। देर शाम तक इंतजार करते रहे, लेकिन विभाग से उन्हें नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए। जिससे उनमें रोष है। शिक्षकों का कहना है कि नियुक्ति पत्र देरी से मिलने पर उनकी सर्विस पर भी इसका असर पड़ेगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह ने बताया कि नियुक्ति पत्र छपने के लिए गए हुए है। अभी तक प्रपत्र छपकर नहीं आ सके हैं। जैसे ही प्रपत्र छपकर आ जाएंगे शिक्षकों को दे दिया जाएगा।