फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Maternity wing could not handover to health department

मैटरनिटी विंग नहीं हो सकी स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर

Mon, 15 Feb 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Maternity wing could not handover to health department
एटा। महिला अस्पताल में निर्माणाधीन मैटरनिटी विंग का भवन अब तक स्वास्थ्य विभाग के हैंडओवर नहीं की गई है। हालांकि सीएमओ ने 15 फरवरी तक भवन हैंडओवर करने को कहा था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने एचएससीसी इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक को जनवरी माह में पत्र भेजकर कहा था कि प्रदेश सरकार शैक्षिक सत्र 2021- 22 में एटा के मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रतिबद्ध है। लेटर ऑफ परमीशन के नियमानुसार मेडिकल कालेज को शिक्षण के लिए मान्यता देने से पूर्व 300 बेड का अस्पताल रनिंग कंडीशन में होना आवश्यक है।
विज्ञापन

बेड रनिंग मे मैटरनिटी विंग भी सम्मिलित है। ऐसे में आवश्यक है कि लेटर ऑफ परमीशन की टीम के दौरे से पूर्व भवन निर्माण को पूर्ण करा दें। उन्होंने पत्र में अनुरोध किया था कि 15 फरवरी तक हर हाल में भवन को सौंप दिया जाए। हालांकि सोमवार को सीएमओ द्वारा दिया गया समय निकल गया और कार्यदायी संस्था द्वारा भवन को हैंडओवर नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
15 फरवरी तक का समय कार्यदायी संस्था को दिया गया था। संस्था द्वारा बिल्डिंग हैंडओवर नहीं की गई है। इससे लिए शासन को जानकारी दी जाएगी।
डॉ. अरविंद गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed