फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Marthara-Moharanpura road will be widened with Rs 50.14 crore

Etah News: 50.14 करोड़ से चौड़ा किया जाएगा मरथरा-मोहरनपुरा मार्ग

Wed, 28 Feb 2024 05:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 28 Feb 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
Marthara-Moharanpura road will be widened with Rs 50.14 crore
एटा। जिले के एक और महत्वपूर्ण मार्ग का चौड़ीकरण होने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। मरथरा से मिरहची, मारहरा होते हुए मोहनपुरा मार्ग का 50 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण किया जाएगा। जिसके बाद इस पर आवागमन सहूलियत भरा हो जाएगा। मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के प्रयास पर इस कार्य को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन


वर्तमान में यह मार्ग 3.75 मीटर चौड़ा है। वहीं कई जगह जर्जर भी हो चुका है। जिसके चलते इस मार्ग पर गुजरना मुश्किल बना हुआ है। मिरहची और मारहरा क्षेत्र में बड़े स्तर पर मटर की खेती की जाती है। वहीं मोहनपुरा में मटर की बड़ी मंडी स्थित है। दोनों क्षेत्रों से काफी मात्रा में मटर इसी मंडी को भेजी जाती है। मटर लदे वाहन सुबह से रात तक गुजरते हैं, लेकिन इस सड़क की जर्जर हालत की वजह से परेशानी उठानी पड़ती है। अब बहुत जल्द मार्ग की सूरत सुधरी नजर आएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की इजाजत दे दी है। जिसके तहत इस अन्य जिला मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य पर 50.14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मारहरा विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस कार्य के बारे में बताया था। उन्होंने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिसके बाद बुधवार को मैंने लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री का आभार जताया। विधायक ने बताया कि जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएंगी। वहीं पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन मुनेशवीर सिंह ने बताया कि मार्ग का अनुमोदन हो गया है। धनराशि मिलते ही टेंडर कर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed