{"_id":"67e1a2f8aec421fced06dd32","slug":"married-woman-left-at-her-parental-home-because-two-and-a-half-lakh-rupees-were-not-given-in-dowry-etah-news-c-163-1-eta1001-131394-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दहेज में ढाई लाख रुपये नहीं दिए तो मायके में छोड़ी विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दहेज में ढाई लाख रुपये नहीं दिए तो मायके में छोड़ी विवाहिता
Mon, 24 Mar 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ में राजरानी निवासी बमनई ने पति ज्ञान सिंह निवासी फतेहपुर थाना कासगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि अतिरिक्त दहेज में ढाई लाख रुपये नहीं दिए तो पति मायके में ही छोड़ गया।
राजरानी ने बताया कि 28 नवंबर 2023 को ज्ञान सिंह के साथ विवाह हुआ था। पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देते हुए 6 लाख रुपये और घर गृहस्थी का सारा सामान दिया था। कुछ समय बाद ही पति ज्ञान सिंह, जेठ रूप किशोर, जेठानी सुधा, ननद सरस्वती और ननदोई संजीव अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान ढाई लाख रुपये की मांग की। देने में असमर्थता जताई तो रक्षाबंधन के त्योहार पर मायके छोड़ गए।
8 अगस्त 2024 को पति ज्ञान सिंह व अन्य ससुरालीजन मायके आए और अतिरिक्त दहेज में ढाई लाख रुपये मांगते हुए विदा करने की बात कही। पिता ने असमर्थता जताई तो नाराज होकर गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।