{"_id":"68f11c7ea7e24247f207763f","slug":"married-woman-committed-suicide-by-consuming-poison-2025-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मायके वालों ने किया ऐसा सलूक...सह नहीं सकी विवाहिता, जहर खाकर दे दी जान; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मायके वालों ने किया ऐसा सलूक...सह नहीं सकी विवाहिता, जहर खाकर दे दी जान; परिवार में मचा कोहराम
Thu, 16 Oct 2025 10:04 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:04 PM IST
सार
विवाहिता ने अपने सारे जेवरात मायके भेज दिए। जब वापस मांगे तो मायके वालों ने देने से इंकार कर दिया। इससे महिला मानसिक तनाव में आ गई। विषाक्त का सेवन कर लिया, जिससे उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के मोहल्ला शांतिनगर में मायके से जेवर नहीं मिलने पर महिला ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी लेकर आए, यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
कोतवाली नगर क्षेत्र के निवासी सुमित वर्मा ने बताया कि बुधवार देर शाम घर पर जेवरात के कारण विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी रजनी (38) ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां चिकित्सक ने रजनी का उपचार शुरू किया। कुछ देर बाद ही उसकी सांसें थम गईं।

बताया कि करवाचौथ से एक दिन पूर्व पत्नी से जेवरात के बारे में पूछा तो वह टालमटोल करती रही। सख्ती के साथ पूछताछ की तो बताया कि सारे जेवर मायके बोदला जिला आगरा भेज दिए हैं। जब रजनी ने मायके वालों से जेवर वापस मांगे तो उन्होंंने लौटाने से इन्कार कर दिया। इस वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।
इसके बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रही थी। यही कारण है कि बुधवार की देर रात उसने घर पर रखा हुआ विषाक्त पदार्थ निगल लिया। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।