फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Married couple arrived to get married in a mass wedding ceremony

Etah News: सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने पहुंचा विवाहित जोड़ा

Thu, 08 Feb 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 08 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Married couple arrived to get married in a mass wedding ceremony
एटा। जीआईसी के मैदान में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुल 220 जोड़ों की शादी कराई गई। एक विवाहित जोड़ा भी शादी करने के लिए पहुंच गया। मामला पकड़ में आने पर जोड़े को सामान नहीं दिया गया। उसे वापस कर दिया गया।
विज्ञापन


250 जोड़ों ने शादी के लिए आवेदन किए थे। जीआईसी के मैदान में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम रखा गया। दो दिन पूर्व से ही मैदान में तैयारियां चल रहीं थीं। सुबह से ही दूल्हा-दुल्हन और परिजन का मैदान में पहुंचना शुरू हो गया था। मंडप लगाकर वर व बधू बैठाए गए। शादी का सामान बांटने से पहले ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने सत्यापन किया। इससे अधिकारियों ने एक विवाहित जोड़े को पकड़ लिया। मामला आधार कार्ड व विवाह की सूची से पकड़ में आया। सूची में कुमारी से लड़की का नाम लिखा था। जबकि आधार कार्ड में नाम के बाद देवी लगा था।
विज्ञापन

इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि डेढ़ माह पूर्व लड़की की शादी जलेसर क्षेत्र के लड़के के साथ हो चुकी है। विवाह समारोह में आवेदन किया था। आवेदन के सापेक्ष की उनको बृहस्पतिवार को जोड़े के साथ बुलाया गया था। मामला में अधिकारियों ने जोड़े को सामान नहीं दिया। सत्यापन कर रहे अधिकारियों द्वारा शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के और दो मामले पकड़े थे। जिसमे लड़के को बदल दिया गया था। मामला पकड़ में आने के बाद लड़का व लड़की पक्ष दोनों चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में दो मुस्लिम जोड़ों सहित कुल 220 जोड़ो की शादी कराई गई। इस दौरान सभी नवदंपतियों को 10 हजार रुपये का सामान दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम प्रेम रंजन सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने किया। पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, सीडीओ डॉ. एके बाजपेयी, एसडीएम सदर भावना विमल, डिप्टी कलेक्टर दिव्या सिकरवार आदि ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
-----------
पानी की रही कमी
विवाह समारोह के बाहर आम लोगों को पानी पीने के लिए कैंपर रखवाए गए थे। जो दोपहर दो बजे के करीब खाली हो गए। इस दौरान वहां लोग पानी के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें पानी नहीं मिला। बाद में लोगों ने नगर पालिका के टैंकर से पानी पीकर काम चलाया।

--------------
विवाहित जोड़े का आवेदन बीडीओ की रिपोर्ट पर पूर्व में ही निरस्त कर दिया गया था। वह बिना बुलाए कार्यक्रम में पहुंच गया था। सत्यापन कर रही टीम ने उसे पकड़ लिया और वापस कर दिया। सत्यम त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed