{"_id":"65e869b8c12b98b2f901eaea","slug":"marriage-house-caught-fire-due-to-cylinder-leaking-girl-burnt-etah-news-c-163-1-eta1001-113702-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सिलिंडर लीक होने से शादी वाले घर में लगी आग, युवती झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सिलिंडर लीक होने से शादी वाले घर में लगी आग, युवती झुलसी
Wed, 06 Mar 2024 06:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 06 Mar 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला वनगांव स्थित एक घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। बुधवार को सुबह घर में हल्दी की रस्म होनी थी। तभी अचानक से रसोई गैस सिलिंडर लीक हो गया और आग लग गई। जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में दुल्हन की बहन झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला चोंचा वनगांव निवासी योगेश कुमार के घर शादी की तैयारी चल रही थी। बृहस्पतिवार को उनकी बड़ी बहन मुस्कान की शादी होनी है। जिसको लेकर लगातार वैवाहिक रस्में भी चल रहीं थीं। बुधवार को मुस्कान की हल्दी की रस्म होनी थी। सुबह के समय घर में खाना बन रहा था। तभी अचानक से गैस सिलिंडर लीक हो गया। जिसके चलते भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर मुस्कान की छोटी बहन कुमकुम गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।
भाई योगेश कुमार ने बताया कि आग लगने से घर में काफी नुकसान हो गया। शादी की तैयारियों के बीच इस प्रकार की घटना होने से सभी चिंतित हैं। छोटी बहन के हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं। आग के चलते घर में रंग में भंग पड़ गया है। बिजली के सारे तार जल गए। फ्रिज व अन्य कीमती सामान खराब हो गया। कुल मिलाकर लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। जबकि बृहस्पतिवार को मुस्कान की शादी होनी है।