{"_id":"62a4e00eb2e12f3b625d3f1b","slug":"marriage-fucntion-performed-under-police-etah-news-agr536582112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में पड़े फेरे, गमगीन माहौल में हुई विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मौजूदगी में पड़े फेरे, गमगीन माहौल में हुई विदा
विज्ञापन
घटना के बाद शादी वाले घर में बने मंडप पर मौजूद महिलाएं ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुरा में शादी समारोह में बवाल के बाद भगदड़ मच गई थी। अधिकांश बराती वहां से भाग निकले। परिवार और खास लोग ही बचे थे। पुलिस की मौजूदगी में वर-कन्या के फेरे पड़वाए गए। गमगीन माहौल में विदा हुई। शादी वाले घर में इस घटना से मातम छा गया।
शनिवार सुबह करीब सात बजे हुए इस बवाल के बाद जसरथपुर सहित अलीगंज और नायगांव थाने का पुलिसबल वहां पहुंच गया। कुछ देर पहले तक जिस घर में शादी की खुशियां और हंसी-ठिठौली चल रही थी, वहां अब चीत्कार और करुण क्रंदन मचा हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिशें देकर कई लोगों को पकड़ लिया। पूरे गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस की ही मौजूदगी में फेरे व अन्य रस्में औपचारिक ढंग से पूरी कराई गईं।
थाने में दुल्हन के भाई सुनील ने गांव के जय सिंह उर्फ पप्पू सहित चार नामजद और दो अज्ञात लोगों का उल्लेख किया है। बताया कि आरोपी की फायरिंग में बहन सुधा की मौत हो गई। जबकि फूफा रविंद्र गोली लगने से घायल हुए। इनके अलावा श्यामपाल, प्रदीप, अनूप, सुनील, सत्यदेव, राधेश्याम, विपिन, राहुल, प्रदीप भी घायल हुए हैं। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार निगम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
संपत्ति को लेकर चल रहा था मनमुटाव
राधेश्याम मूल रूप से गंडुआ थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद का रहने वाला है। यहां अपनी ससुराल में रहने लगा था। ससुर के कोई लड़का नहीं था, राधेश्याम की पत्नी पुष्पा के नाम पूरी संपत्ति कर दी थी। राधेश्याम के छोटे भाई प्रदीप ने बताया कि भाभी के चचेरे-तहेरे भाइयों आदि को यह बात खटकती थी। इसको लेकर वह मनमुटाव मानने लगे थे। शनिवार को मौका मिलते ही उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया।