{"_id":"36b69c12a7c7a906f74edf30caeab3fe","slug":"marhra-and-vote-today-in-niduliklan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारहरा और निधौलीकलां में मतदान आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारहरा और निधौलीकलां में मतदान आज
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए बुधवार को मतदान होगा। जिले के ब्लाक निधौलीकलां और मारहरा में 129 प्रधान पद के लिए वोटिंग होगी। प्रधान पद के 1257 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला 249795 मतदाता मतदान करेंगे। मंगलवार को देर शाम पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिये। सुरक्षा के सख्त इंतजाम मतदान केंद्रों पर किए गए हैं। आरओ मारहरा मनोज कुमार गिरि ने बताया कि विकास खंड में 59 ग्राम पंचायतों में से एक ग्राम पंचायत पर प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। शेष 58 ग्राम प्रधान पदों पर अब 537 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं 751 ग्राम पंचायत सदस्य में से 568 के निर्विरोध निर्वाचित होने पर अब 183 सदस्य पदों पर चुनाव होगा। विकास खंड में 85 मतदान केंद्र और 182 बूथ हैं। विकास खंड निधौली कलां आरओ अवनेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि 71 ग्राम प्रधान पदों पर 720 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि 903 ग्राम पंचायत सदस्य पदों में से 204 वार्डों पर चुनाव होना है। उन्होंने बताया कि 39 वार्डों पर कोई नामांकन नहीं हुआ है और शेष पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। आरओ की माने तो भदवास ग्राम पंचायत में 15 वार्डों पर केवल पांच ने नामांकन नहीं भरा है। इसके चलते वहां कोरम पूरा नहीं होगा। खास बात यह है कि निधौलीकलां और मारहारा विकास खंड में तैनात दोनों आरओ को पोलिंग पार्टियां रवाना होने तक ग्राम पंचायत सदस्यों के प्रत्याशियों की फाइनल संख्या तक पता नहीं थी।
विज्ञापन