{"_id":"5ee3b6ce8ebc3e4313149d19","slug":"manrega-etah-news-agr4458772191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग ड्रेन्स को पुनर्जीवित करने की कार्ययोजना तैयार करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग ड्रेन्स को पुनर्जीवित करने की कार्ययोजना तैयार करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने शुक्रवार को अपरान्ह में कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। लॉकडाउन से पहले चल रहे निर्माण कार्यों, विकास कार्यों के फिर से शुरू होने, आगामी 15 जून से मनरेगा कार्यों, विकास की अन्य परियोजनाओं सहित कोविड-19 के तहत विस्तार से समीक्षा की। कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा ड्रेन्स को पुनर्जीवित करने हेतु कार्ययोजना तैयार की जाए।
मण्डलायुक्त ने कहा कि जनपद में तैनात किए गए नए चिकित्सकों की ड्यूटी कोविड-19 के तहत लगाई जाए। एंबुलेंस संचालकों को समय से वेतन/मानदेय मिलना चाहिए। टीकाकरण की प्रगति निरंतर जारी रहे। मेडिकल कॉलेज की निर्माण प्रगति में सुधार हेतु भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अतिशीघ्र लोक निर्माण विभाग द्वारा कराने को कहा। जिले में अन्त्येष्टि स्थलों, सामुदायिक भवनों, पंचायत भवनों के निर्माण कार्य तेजी लाई जाए।
मनरेगा कन्वर्जेंस के तहत संबंधित विभागों को अधिक से अधिक लक्ष्य निर्धारित कर कार्ययोजना तैयार की जाए। जो भी कार्य कराएं जाएं उनमें प्रवासी श्रमिकों को प्राथमिकता के आधार पर काम दिया जाए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आवंटित कार्य शुरू कराया जाए। लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर की प्रक्रिया अतिशीघ्र पूर्ण कराते हुए अवशेष 28 कार्यों के निर्माण कार्य गुणवत्तानुरूप पूर्ण कराए जाएं।
विज्ञापन
पाइप पेयजल योजना के तहत टीटीएसपी का लाभ पूरे गांव को मिले। डीपीआरओ यह सुनिश्चित करें कि गांव में पानी के कनेक्शन हो जाएं। सिंचाई विभाग द्वारा ड्रेन्स को पुनर्जीवित करने हेतु कार्ययोजना तैयार की जाए। चकरोडों को कब्जा मुक्त कराएं और कोविड-19 महामारा से बचाव हेतु सैम्पलिंग की प्रगति में और अधिक सुधार किया जाना चाहिए।
मण्डलायुक्त ने कहा कि जनपद में आइसोलेशन वार्ड की क्षमता को और अधिक बढ़ाया जाए। बैठक में डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, नोडल अधिकारी राजेन्द्र सिंह, सीडीओ मदन वर्मा, सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल, एडीएम केशव कुमार और विवेक कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।