{"_id":"65789c69d12790feb70da977","slug":"mandi-samitis-dharamkants-will-have-a-capacity-of-50-tonnes-etah-news-c-163-1-sagr1016-9565-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मंडी समिति के धर्मकांटों की 50 टन होगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मंडी समिति के धर्मकांटों की 50 टन होगी क्षमता
Tue, 12 Dec 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
एटा। कृषि उत्पादन मंडी समिति के दोनों गेटों पर लगे धर्म कांटों का विस्तार होगा, जिससे किसानों को आसानी हो। मंडी समिति के अलीगंज रोड और जीटी रोड पर गेट हैं, दोनों ही जगहों पर धर्म कांटे संचालित किए जा रहे हैं। मंडी समिति दोनों कांटों को 50 टन से अधिक क्षमता का बनाने जा रही है। गेहूं की उपज बाजार में आने से पहले ही कांटों का विस्तार होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
तौल कराने के साथ हो जाता है बीमा
मंडी समिति की नियमावली के अनुसार किसान मंडी के धर्म कांटों पर तौल कराता है तो उसका बीमा हो जाता है। मंडी से लौटते समय किसी हादसा का शिकार होने पर सरकार की ओर से बीमा की राशि भी दी जाती है। लेकिन किसानों को व्यापारी निजी लाभ के चलते निजी कांटों पर तौल कराने भेज देते हैं, इसकी वजह से जोखिम बढ़ जाता है।
मंडी समिति के गेटों पर लगे दोनों धर्म कांटों की क्षमता 50 मीट्रिक टन से अधिक कराने का निर्णय लिया है। वर्तमान में बड़े वाहनों की तौल नहीं हो पा रही है, इसकी वजह से किसानों का लाभ नहीं मिल पा रहा। यह सुविधा शुरू होने के बाद किसान लाभान्वित होंगे। - अरुण यादव, मंडी सचिव