{"_id":"6a9fcb11f4586aca070a7628","slug":"man-goes-missing-after-leaving-home-clothes-and-note-found-at-dhai-ghat-bridge-2026-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पापा मुझे ढूंढना नहीं': नदी किनारे मिले पर्चे पर लिखे थे ऐसे शब्द, रो पड़ा मजबूर पिता; तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पापा मुझे ढूंढना नहीं': नदी किनारे मिले पर्चे पर लिखे थे ऐसे शब्द, रो पड़ा मजबूर पिता; तलाश में जुटे गोताखोर
Tue, 08 Sep 2026 02:15 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:15 PM IST
सार
एटा के अलीगंज का 30 वर्षीय गौरव गुप्ता मंगलवार सुबह पिता से 100 रुपये लेकर घूमने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। ढाई घाट पुल के पास उसके कपड़े और एक पर्चा मिलने से नदी में छलांग लगाने की आशंका है। गोताखोरों और स्टीमर से उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
नदी में युवक की तलाश और मौके पर पहुंचे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला छेदालाल गौड़ निवासी 30 वर्षीय गौरव गुप्ता उर्फ चंदन मंगलवार सुबह घर से निकला तो किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ घंटे बाद उसके परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ेगा। पिता से महज 100 रुपये लेकर घूमने की बात कहकर निकला गौरव दोबारा घर नहीं लौटा। घंटों इंतजार के बाद परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो करीब 10 बजे मिली एक सूचना ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया। ढाई घाट पुल के पास गौरव के कपड़े और एक पर्चा मिलने की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी।
विज्ञापन
थाना अलीगंज के मोहल्ला छेदालाल गौड़ निवासी गौरव गुप्ता उर्फ चंदन पुत्र रमेश चंद्र गुप्ता मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे अपने पिता से 100 रुपये लेकर घर से बाहर घूमने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। पहले तो परिजनों ने सोचा कि वह किसी परिचित या मित्र के साथ गया होगा, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जब उसका मोबाइल या कोई सूचना नहीं मिली तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने आसपास के लोगों, रिश्तेदारों और गौरव के मित्रों से संपर्क कर उसके बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी बीच करीब 10 बजे पुलिस की ओर से परिजनों को जानकारी दी गई कि फर्रुखाबाद के शमशाबाद क्षेत्र स्थित ढाई घाट पुल के पास युवक के कपड़े मिले हैं और उसके पुल से नदी में छलांग लगाने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक मौके पर मिले पर्चे में लिखा था, पापा मुझे ढूंढना नहीं, मैं कूद गया हूं। पर्चे की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में ढाई घाट पहुंचे। वहां नदी की ओर टकटकी लगाए परिजन अपने बेटे के सुरक्षित मिलने की उम्मीद में चारों तरफ देखते रहे।
पुलिस ने गोताखोरों और स्टीमर की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बावजूद समाचार लिखे जाने तक गौरव का कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस लगातार नदी में उसकी तलाश करा रही है। इधर गौरव के लापता होने की सूचना के बाद से परिवार में मातम जैसा माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर गुजरते पल के साथ उनकी बेचैनी बढ़ती जा रही है और सभी गौरव के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस मामले की जांच के साथ युवक की तलाश में जुटी हुई है।