{"_id":"65df1d42c96401cd270b82d4","slug":"mainpuris-5-year-old-child-dies-after-cold-and-fever-etah-news-c-163-1-sagr1016-113338-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सर्दी-बुखार के बाद मैनपुरी के 5 साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सर्दी-बुखार के बाद मैनपुरी के 5 साल के बच्चे की मौत
Wed, 28 Feb 2024 05:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 28 Feb 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
एटा। सर्दी-बुखार के बाद मैनपुरी के रहने वाले पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजन एटा के मेडिकल कॉलेज में उसे उपचार के लिए लाए। यहां के चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया।
मैनपुरी के गांव भीकमपुर निवासी अवधेश के 5 वर्षीय पुत्र कृष्णा की मौत हुई है। परिजन ने बताया कि दो दिन पहले बच्चे को सर्दी-खांसी और बुखार की समस्या हुई थी। सामान्य बीमारी थी, इसलिए मैनपुरी में ही एक चिकित्सक को दिखाकर दवा ले ली, लेकिन दवा खिलाने के बाद भी कोई आराम नहीं मिला। मंगलवार की रात में तबीयत ज्यादा खराब लगी। इस पर रात में ही एटा मेडिकल कॉलेज के लिए भागे। बुधवार सुबह 5 बजे यहां पहुंच गए, लेकिन चिकित्सकों ने बच्चे का परीक्षण कर मृत बता दिया। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर वापस घर चले गए।
-- -- -- -- -- -
बाहर का खाया तो जकड़ लेंगी पेट की बीमारियां
एटा। इन दिनों अचानक से पेट संबंधी रोग बढ़े हैं। मेडिकल कॉलेज में रोजाना 100 से अधिक पेट संबंधी रोगी पहुंच रहे हैं। चिकित्सक बड़ी वजह बाहर के खाने को बता रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम में बार-बार आ रहे बदलाव से लोग मौसमी बीमारियों की गिरफ्त में पहुंच रहे हैं। इनमें पेट दर्द, उल्टी-दस्त, अपच के रोगी भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। मेडिसन विभाग में तैनात डॉ. सौरभ ने बताया अन्य मरीजों के साथ ही पेट संबंधी रोगियों की संख्या हफ्ते भर में बढ़ी है। मौसम में बदलाव इसकी प्रमुख वजह है। इस समय अपने-खान पर विशेष ध्यान और नियंत्रण रखने की जरूरत होती है, लेकिन लोग बिना सोचे-समझे बाहर का खाना खा रहे हैं, जो अक्सर स्वच्छ न होने के कारण बीमारी की वजह बन जाता है। दिन में मौसम में गर्माहट रहती है। जिसके चलते इनमें खराबी आने की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा तला-भुना, अधिक मिर्च-मसालों का भोजन भी नुकसान पहुंचा रहा है। लोग घर में बना शुद्ध भोजन ही करें, यह बेहतर है। रखा हुआ बासी खाना न खाएं। संवाद