फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   mahangaee kee baarish mein geela hua aata

महंगाई की बारिश में गीला हुआ आटा

Sat, 05 Nov 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
mahangaee kee baarish mein geela hua aata
महंगाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गरीब के लिए दाल के बाद अब रोटी का इंतजाम भी मुश्किल होगा। एक सप्ताह में आटे की कीमतों में 15 प्रतिशत प्रति कुंतल का उछाल आया है। बाजार में गेहूं की कीमत दो हजार रुपये प्रति कुंतल तक पहुंच गई है। व्यापारी महंगाई के पीछे बाजार में गेहूं की कम आवक बता रहे हैं। ।  
विज्ञापन

गरीब परिवार के लिए अब दाल-रोटी भी महंगी हो गई है। दाल की कीमतों में बेतहाशा उछाल के बाद आटे की कीमतें भी दीपावली के बाद से लगातार बढ़ रही हैं। आलम यह है कि एक सप्ताह में प्रति कुंतल आटे की कीमतें 300 रुपये बढ़ने से आम आदमी के लिए दाल-रोटी का इंतजाम मुश्किल होने लगा है। दीपावली से पहले 5 किग्रा आटे का पैकेट 100 रुपये में था। अब इस पैकेट की कीमत 115 रुपये हो गई है। शनिवार को खुदरा दर पर आटा 24 से 25 रुपये प्रति किलोग्राम बिका। वहीं ब्रांडेड आटे की कीमतें भी तीन से चार रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी है। आढती सतीश गुप्ता कहते हैं कि दीपावली पर आटा, मैदा, सूजी की मांग एक साथ बाजार में बढ़ी थी। वहीं पंजाब, हैदराबाद, गुजरात से गेहूं निर्यात होने से स्थानीय बाजार में इसकी आवक कम हो रही है। स्थानीय किसानों के पास गेहूं का स्टाक नहीं है। इसके कारण आटा, गेहूं, चने की दाल और बेसन की दरों में उछाल आया है। ।
विज्ञापन

गेहूं आटा एवं दालों के भाव
गेहूं/आटा    एक सप्ताह पूर्व    आज गेहूं व आटा  
गेहूं             1700/2000    2050/2400
गेहूं आशीर्वाद   2000/2500   2450/2800
(भाव -प्रति क्विंटल)
दालें        एक सप्ताह पूर्व     आज
चना          120             140 रुपया  
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़द धुली    120             130 रुपया
उड़द          100             110 रुपया
मूंग धुली      070               075 रुपया           

मूंग            065               070 रुपया
अरहर         120              125 रुपया
(भाव -प्रति किलोग्राम)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed