फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   maee mein milegee graameen kshetron mein behatar svaasthy suvidhaen

मई में मिलेगी ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

Sat, 15 Apr 2017 11:58 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 15 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
maee mein milegee graameen kshetron mein behatar svaasthy suvidhaen
hospital - फोटो : अमर उजाला
 जिले में चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्थाएं स्वास्थ्य विभाग को सभी सीएचसी हैंडओवर करने की तैयारी कर रहीं हैं। तीस-तीस बेड वाले चार स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

सीएमओ आरसी पांडेय ने बताया कि जैथरा, चरथरा, सकीट और बागवाला में तीस-तीस बेड के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। जैथरा में पहले से ही सीएचसी है जो नए भवन में शिफ्ट होना है, जबकि बाकी के स्थानों पर नए सीएचसी का निर्माण कराया गया है। जिले में नए चार नए अस्पतालों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र की जनता को अब बीमारी के  उपचार के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगाने से निजात मिलेगी। बीस करोड़ रुपये की लगात से बने चारों सीएचसी में नया स्टाफ तैनात किया जाएगा। इनमें बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, गाइनी, फिजीशियन, पैथलॉजिस्ट, एक्स-रे, लैब टेक्नीशियन शामिल हैं। अगले महीने कार्यदायी संस्थाएं स्वास्थ्य विभाग को सीएचसी हैंडओवर करेंगी।
विज्ञापन

-----------------
एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस का इंतजार
सीएमओ आरसी पांडेय ने बताया कि जिले को दो एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस मिलीं हैं। एएलएस एंबुलेंस हैडइंजरी या क्रिटिकल प्रेगनेंसी की कंडीशन में ही आम आदमी के लिए उपलब्ध होगी। एंबुलेंस में वेंटिलेटर के अलावा आईसीयू जैसी सभी सुविधाएं मौजूद हैं। सेवा के लिए 108 नंबर डायल कर समस्या बताने के बाद सीएमओ, सीएमएस से अनुमति लेनी होगी। सीएमओ ने कहा एंबुलेंस लखनऊ से एटा जिले के लिए रवाना हो चुकीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed