{"_id":"676e9bcec6af2b9a530d4704","slug":"made-physical-relations-on-the-pretext-of-job-and-marriage-etah-news-c-163-1-eta1001-127506-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नौकरी व शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नौकरी व शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
Fri, 27 Dec 2024 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 27 Dec 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ में एक युवती ने आनंद निवासी मिर्जापुर थाना रिजोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आनंद ने नौकरी का झांसा दिया और शादी करने का झांसा देकर एक माह तक शारीरिक संबंध बनाए। अब जान से मारने की धमकी दे रहा है।
पीड़िता ने बताया कि नौकरी के सिलसिले में उसकी मुलाकात गांव मिर्जापुर निवासी आनंद से हुई। उसने नौकरी दिलाने की बात कहते हुए मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह नौकरी दिलाने का झांसा देकर फोन पर बात करने लगा। इतना ही नहीं झांसे में लेकर आनंद ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी के लिए कहा तो बार-बार कोर्ट मैरिज करने की बात कह कर संबंध बनाता रहा। उसने 21 सितंबर से 21 अक्टूबर 2024 तक 1 महीने के अंदर कई बार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
जब मैंने कहा कि अब न तो नौकरी लग रही है और न ही तुम कोर्ट मैरिज कर रहे हो। आखिर तुम क्या करना चाहते हो तो गालियां देते हुए बुरी तरह से पीटा। आनंद ने कहा कि अगर तुमने किसी से इस बारे में बात की या कोई विरोध किया तो तुम्हें जान से मार दूंगा। जिसकी वजह से मैं काफी डर गई थी। मौका मिलने पर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सदर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।