{"_id":"6432ab8b267a81d3200ad9ba","slug":"lover-killed-girlfriend-on-suspicion-of-talking-to-someone-else-in-etah-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव का खतरनाक अंत: अक्सर प्रेमिका का नंबर आता बिजी, एक दिन पीछा किया, दूसरे से बात करते पकड़ लिया, मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव का खतरनाक अंत: अक्सर प्रेमिका का नंबर आता बिजी, एक दिन पीछा किया, दूसरे से बात करते पकड़ लिया, मार डाला
Sun, 09 Apr 2023 06:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 09 Apr 2023 06:19 PM IST
सार
एटा में अक्सर प्रेमिका का नंबर बिजी आता था। इस पर उसे शक हुआ कि वह किसी और से बात करती है। एक दिन उसने प्रेमिका का पीछा किया। प्रेमिका खेत पर किसी दूसरे से बात करते मिली। इस पर उसे गुस्सा आया और उसे मार डाला।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी लुक्का
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में किसी दूसरे से बात करने के शक में प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला। शव को खेत के बीच में फेंककर फरार हो गया। पुलिस जांच में मामला खुला तो प्रेमी ने चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पिलुआ थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी ऋषिपाल की पुत्री रूबी (17) का शव खेत के बीच में मिला था। जांच करने पर प्रेमी पर शक हुआ। उससे पूछताछ की गई तो उसने सारी कहानी बता दी। बताया कि रूबी की हत्या गांव के ही लुक्का उर्फ रामसेवक ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पिलुआ थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी ऋषिपाल की पुत्री रूबी (17) का शव खेत के बीच में मिला था। जांच करने पर प्रेमी पर शक हुआ। उससे पूछताछ की गई तो उसने सारी कहानी बता दी। बताया कि रूबी की हत्या गांव के ही लुक्का उर्फ रामसेवक ने की थी।
विज्ञापन
किशोरी को बात करने के लिए एक सिम दे दी
हत्यारोपी को सर्विलांस और थाना पुलिस की टीम ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी गांव में आटा चक्की है। यहां पर रूबी आटा पिसाने आती थी। करीब नौ माह पहले दोनों में मुलाकात के बाद प्रेम-प्रसंग हो गया। इसके बाद आरोपी ने एक सिम किशोरी को बात करने के लिए दे दी।
विज्ञापन