फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Love of Kasganj first in 1600 meter race

Etah News: 1600 मीटर दौड़ में कासगंज का लव प्रथम

Thu, 01 Jan 2026 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 01 Jan 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Love of Kasganj first in 1600 meter race
ब्लाॅक मारहरा के धरपसी में दौड़ के लिए तैयार प्रतियोगी। संवाद
मारहरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव धरपसी में नववर्ष के पहले दिन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 1600 मीटर दौड़ में कासगंज का लव प्रथम रहा है। प्रतियोगिता में जिले के साथ ही कासगंज, सोरों क्षेत्र के लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


धरपसी गांव के खेल मैदान में हुई दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य डॉ. जयसिंह राजपूत ने फीता काटकर किया। बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में लव यादव प्रथम, शैलेश राजपूत द्वितीय और गोविंद तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में खैरपुर की नीरज प्रथम, धरपसी की मुंजन यादव द्वितीय और गांव भूड़िया की संध्या तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में विजयी प्रतियोगियों को पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में भानुप्रताप सिंह, दिगंबर सिंह, राजकुमार सिंह, धर्मेंद्र बघेल, कालू यादव, कौशल यादव, तुलसी दिवाकर, सनी गौतम, अर्जुन दिवाकर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed