फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Looted four lakhs and jewelry by keeping the student hostage in the house

Etah News: छात्रा को मकान में बंधक बनाकर चार लाख व जेवरात लूटे

Fri, 30 Dec 2022 07:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 07:20 PM IST
विज्ञापन
Looted four lakhs and jewelry by keeping the student hostage in the house
एटा। थाना व कस्बा अवागढ़ में कक्षा 8 की छात्रा को मकान में बंधक बनाकर नकदी और जेवरात लूट लिए गए। वारदात के समय छात्रा के माता-पिता बालाजी मंदिर दर्शन करने गए थे। लूट के दौरान छात्रा के सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया गया। कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली कक्षा आठ की 13 वर्षीय छात्रा के मकान में 27 दिसंबर की रात करीब 11 बजे मकान में तीन लोग घुस गए। बौबी नाम के युवक को छात्रा ने पहचान लिया। इन्होंने लूट करने के लिए लॉकर की चाबी मांगी तो छात्रा ने देने से मना कर दिया। इसके बाद पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की गई।
विज्ञापन

चाबी न देने पर सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया व दुष्कर्म करने की धमकी दी। छात्रा ने अपनी इज्जत बचाने ने के लिए लॉकर की चाबी दे दी। आरोप है कि बौबी व अन्य लॉकर में रखे चार लाख रुपये, सोने-चांदी के आभूषण लूट ले गए। उसे एक कमरे में बंद कर दिया। माता-पिता लौटकर आए तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बौबी को पकड़ लिया। जबकि उसके दो अन्य साथी लूट की रकम व जेवरात लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी फूलचंद्र ने बताया कि किशोरी के मकान के सामने मेडिकल की दुकान है, इसी पर बौबी कार्य करता है। प्रेम प्रसंग का मामला है। घर में अकेले होने पर किशोरी ने उसे बुला लिया था। माता-पिता के आने पर बौबी पकड़ा गया और उसकी पिटाई की गई। इसकी वजह से सिर में गंभीर चोटें आई हैं, आगरा में इलाज चल रहा है। लूट की बात सही नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फंदा लगाने की धमकी पर लिखी रिपोर्ट
परिजनों ने बताया कि छात्रा को बंधक बनाकर पहले छेड़छाड़ और बाद में लूट की गई। आरोपी ठाकुर बिरादरी का है, इसके चलते पुलिस सुनवाई नहीं कर रही थी। छात्रा ने पुलिस से साफ कह दिया कि अगर कार्रवाई नहीं की जाती है तो फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेगी, तब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed