{"_id":"695e7d7d83545e1a940bf181","slug":"lokpal-team-arrives-to-investigate-irregularities-in-mnrega-etah-news-c-163-1-eta1003-144539-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मनरेगा में धांधली की जांच के लिए पहुंची लोकपाल की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मनरेगा में धांधली की जांच के लिए पहुंची लोकपाल की टीम
Wed, 07 Jan 2026 09:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 07 Jan 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
अवागढ़। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरई में मनरेगा में धांधली किए जाने की शिकायत की गई है। बुधवार को लोकपाल की टीम जांच को पहुंची।
लोकपाल को शिकायत में ग्रामीणों ने प्रधान पर ग्राम पंचायत की बजाए दूसरी पंचायत के लोगों से काम कराने का आरोप लगाया है। मनरेगा के तहत काम न मिलने पर गांव के लोग मजबूरन शहरों में काम के लिए भटक रहे हैं। आरोप है मजदूरों से काम कराने का एक ही फोटो बार-बार अपलोड कर भुगतान निकाला गया है। प्रधान पति राजू यादव ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि रंजिशन उनकी शिकायत की गई है।
पंचायत सचिव नम्रता यादव ने बताया कि पंचायत के लोगों ने कभी उनसे काम की मांग नहीं की इसलिए मजबूरन दूसरी पंचायत के लोगों से काम कराया गया। बुधवार को लोकपाल की टीम ने मौके पर जाकर स्थिति देखी और ग्रामीणों से वार्ता कर जानकारी ली।