फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Locks of four locked houses broken; theft worth lakhs

Etah News: चार बंद मकानों के ताले तोड़ लाखों की चोरी

Wed, 09 Sep 2026 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 09 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Locks of four locked houses broken; theft worth lakhs
राजा का रामपुर। विजयपुर गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने चार बंद मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। एक ही रात चार घरों में चोरी से ग्रामीणों में दहशत है और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव विजयपुर निवासी परमेश्वरी देवी की बेटी रिंकी ने बताया कि परिवार में दो बहनें हैं। कोई भाई नहीं है और पिता भी नहीं हैं। उनकी वृद्ध मां अकेली रहती हैं। मंगलवार रात मां दूसरे मकान में सो रही थीं। इसी दौरान चोर बंद मकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। चोर उनके पति की दो अंगूठियां, बेटे की चेन, दो गले के ओम, एक जोड़ी पायल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घर में छोटी बहन का सामान भी रखा था।
विज्ञापन

पास के ही दूसरे मकान में रहने वाली ऊषा देवी ने बताया कि परिवार के चाचा की पत्नी बीमार थीं। वह घर पर ताला लगाकर उनके यहां चली गई थीं। इसी दौरान चोरों ने मकान के ताले तोड़कर एक जंजीर, कानों के झाले, पायल, दो अंगूठियां और सात हजार रुपये चोरी कर लिए। इसी मकान में रहने वाले जगरूप ने बताया कि वह भैंसों के पास सोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर चांदी की पायल और करधनी चोरी कर ली। चौथा मकान रामदास सिंह का है परिवार के सभी लोग दिल्ली में रहते हैं। उनके चचेरे भाई शरण सिंह ने बताया कि चोर ताले तोड़कर घर में रखी पानी की मोटर चोरी कर ले गए। अन्य सामान की जानकारी मकान मालिक के आने के बाद ही हो सकेगी।

-


चार घरों में चोरी से सुरक्षा पर सवाल

एक ही रात चार मकानों में चोरी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बाहर रहने वाले परिवारों के बंद मकान चोरों के निशाने बन रहे हैं। साथ ही बुजुर्गों और अकेले रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थलों की जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी सभी स्थानों से साक्ष्य संकलन किया। फिलहाल किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed