{"_id":"5eac51ba8ebc3e9088556325","slug":"lockdown-etah-news-agr440073571","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रशासन नहीं खुलने दे रहा खाद-बीज की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस प्रशासन नहीं खुलने दे रहा खाद-बीज की दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी लॉकडाउन के दौरान जिले में खाद, बीज और रसायन की दुकानें नहीं खुल पा रहीं। आरोप है कि पुलिस प्रशासन सुबह दस बजे ही दुकानें बंद करा देता है। जिससे किसान इधर-उधर भटकते नजर आते हैं।
प्रशासन ने खाद, बीज और रसायन की दुकानें खोलने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी पुलिस इन दुकानों को पूरे दिन नहीं खोलने देती है, जिससे किसान इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। हालांकि बाजार खुलने का समय सुबह सात से दस बजे का है, जिसके बाद पुलिस मेडिकल स्टोर छोड़कर सभी दुकानों को बंद करा देती है। ऐसे में घंटाघर, हाथी गेट और गांधी मार्केट में स्थित खाद-बीज के दुकानदारों को भी अपनी दुकानें बंद करनी पड़ती हैं।
- खाद, बीज और रसायन की दुकान पूरे दिन खोलने के आदेश के बाद भी पुलिस सुबह दस बजे के बाद दुकान बंद करा देती है। - राजेश यादव।
- गांव का किसान दस बजे तक शहर आकर खाद, बीज और रसायन खरीदने के लिए पहुंच पाता है, लेकिन दस बजते ही पुलिस दुकान का शटर बंद करने को बोल देती है। - नूपम चोला।
विज्ञापन
- खाद, बीज और रसायन की दुकानों को पूरे दिन खोलने के आदेश दिए जा चुके हैं। जिससे किसानों को जरुरत का बीज, खाद खरीदने में दिक्कत न हो। - एमपी सिंह, उप कृषि निदेशक।