{"_id":"5e9886b28ebc3e768a1b484f","slug":"lockdown-etah-news-agr4381643149","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 से खुलेगी गल्लामंडी, आढ़तिया, मुनीम और पल्लेदारों के बनेंगे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 से खुलेगी गल्लामंडी, आढ़तिया, मुनीम और पल्लेदारों के बनेंगे पास
विज्ञापन
एटा। गेहूं की तैयार फसल की आवक के लिए 22 अप्रैल से गल्ला मंडी पूरी तरह खुल जाएगी। इसके लिए आढ़तियों व मंडी सचिव के बीच सहमति बन गई है। मंडी सचिव जगत सिंह तेवतिया ने आढ़तियों को गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मंडी खोलने के लिए आढ़तियों सहित पल्लेदारों के पास बनाए जाएंगे।
किसानों की पकी हुई फसल खेतों में पड़ी है। अब उनकी चिंता दूर हो जाएगी। इसके लिए आढ़तियों व मंडी प्रशासन के बीच बैठक हो गई है। जहां दोनो पक्षों में सहमति भी बन चुकी है। मंडी प्रशासन ने शासन की गाइड लाइन के अनुसार आढ़तियों को काम करने के लिए कहा है।
जहां सामाजिक दूरी के साथ, सैनिटाइजर रखने व साबुन से हाथ धुलने की बात कही है। साथ ही पल्लेदार सहित सभी को मास्क का प्रयोग करने की बात कही। वहीं, आढ़तियों ने मुनीम सहित पल्लेदारों को आने जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए पास बनाने को कहा है। इस दौरान रत्नाकर गुप्ता, संजीव , बॉबी, रिंकू वर्मा सहित कई आढ़तिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
पानी की व्यवस्था करें स्वयं
मंडी प्रशासन ने आढ़तियों को निर्देश दिए हैं कि सभी आढ़तिया अपनी-अपनी फर्म पर किसानों के लिए पानी का इंतजाम करें। वहीं किसानों को कोई भी आढ़ती परेशान न करे।
लगभग तीन हजार बनेंगे पास
मंडी अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने बताया कि मंडी में लगभग 450 आढ़तिया पंजीकृत हैं। ऐसे में मुनीमों सहित पल्लेदारों के लगभग 3000 पास बनेंगे। तब मंडी सुचारु रूप से चल पाएगी। वहीं, आढ़तियों को सामाजिक दूरी बनाने के प्रति जागरूक किया जाएगा।