{"_id":"5e95ca648ebc3e769d0139d8","slug":"lockdown-etah-news-agr4378924160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दालों के रेट पर लगा अंकुश, आटा 26 रुपये प्रति किलो मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दालों के रेट पर लगा अंकुश, आटा 26 रुपये प्रति किलो मिलेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। प्रशासन ने सोमवार की रात परचून के सामान की रेट लिस्ट जारी कर ही दी है। वहीं, डीएम के आदेशों के चलते सभी तरह की दालों की कीमत जहां सौ रुपये कम रखी गई हैं, वहीं सब्जी और फलों के भी रेट लिस्ट जारी होने से कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा। वहीं, रेट लिस्ट में कई वस्तुएं बाजार भाव से कम रखने पर व्यापारियों में नाराजगी है।
जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने सोमवार को मशक्कत के बाद परचून के सामान की रेट लिस्ट देर रात सोशल मीडिया पर जारी कर दी। इसमें मसालों के रेट भी शामिल किए गए हैं। वहीं सब्जी और फलों के दाम भी खुदरा में तय कर दिए गए हैं। चेतावनी दी है कि यदि किसी भी दुकानदार ने इससे ज्यादा दर पर सामान बेचा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अतुल राठी ने बताया कि प्रशासन ने किराना के सामान की जारी रेट लिस्ट में कई वस्तुओं के दाम बाजार रेट से भी कम कर दिए गए हैं। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। वह खरीद रेट से कम पर दाल कैसे बेचें। यदि प्रशासन ने इसमें संशोधन नहीं किया तो वह उच्चाधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
यह दाम तय किए (प्रति किलो रुपये में)
चीनी 38, तेल सरसों 100, बेसन 75, दाल अरहर, उड़द 90, मूंग दाल छिलका और धोवा 100, चना दाल 65, मसूर लाल 80, मसूर काली 70, मोटा चावल 30, सामान्य चावल 35 से 60, आटा 26, सूजी 30, हल्दी पाउडर 200, मिर्च पाउडर 200, धनिया पाउडर 250।
-
वर्तमान में आवश्यक वस्तुओं के दाम और डिमांड में तेजी आई है। इसके दृष्टिगत कालाबाजारी और मुनाफाखोरी रोकने के लिए किराना के सामान की संशोधित रेट लिस्ट जारी की गई है। आवश्यक वस्तुओं की कमी का भ्रम फैलाकर किसी को भी मुनाफाखोरी नहीं करने दी जाएगी।
-सुखलाल भारती, जिलाधिकारी