फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Like elections, many candidates are lagging behind in making counting agents.

Etah News: चुनाव की तरह मतगणना एजेंट बनाने में भी कई प्रत्याशी पीछे

Wed, 29 May 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 29 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Like elections, many candidates are lagging behind in making counting agents.
एटा। एटा लोकसभा सीट पर 10 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा, लेकिन कई प्रत्याशी दिखावा ही थे, लड़ाई में कहीं नजर नहीं आए। अब मतगणना के लिए एजेंट बनाने में भी वह बहुत पीछे दिखाई दे रहे हैं। संभवत: कुछ प्रत्याशी द्वारा तो एजेंट बनाया जाना भी मुश्किल है।भाजपा, सपा और बसपा सहित कुल 10 दलीय और निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए मतदाता अपना मत 7 मई को डाल चुके हैं। हालांकि शुरू से लेकर मतदान के दिन तक मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा का ही रहा। ऐसा लगा नहीं कि अन्य आठ उम्मीदवार चुनाव पर कोई असर डाल रहे हैं। अब 4 जून को मतगणना कराई जानी है। इसके लिए भी अधिकांश प्रत्याशियों के खेमे की ओर से उत्साह नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एआरओ को मिलाकर 15 टेबल लगाई जाएंगी। ऐसे में हर प्रत्याशी को 15 मतगणना एजेंट नियुक्त करने का अधिकार दिया गया है। प्रत्याशियों को 31 मई की शाम तक अपने एजेंटों की सूची प्रशासन के सुपुर्द करनी है। भाजपा और सपा प्रत्याशियों की ओर से सूची दी जा चुकी है। लेकिन अन्य प्रत्याशियों की सूची का इंतजार है।
विज्ञापन

---
प्रशासन की भी चल रहीं तैयारियां
मतगणना के लिए प्रशासनिक तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। 334 कार्मिकों को मतगणना के लिए नियुक्त किया गया है। जिनको 31 मई और 3 जून को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं मंडी समिति में 4 जून के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाओं पर काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रत्याशियों की ओर से मतगणना एजेंट बनाने के लिए 31 मई की शाम तक सूची ली जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना में एक प्रत्याशी को 15 एजेंट बनाने का अधिकार है।-आयुष चौधरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed