{"_id":"64d7c6152f5738745502b9ea","slug":"letter-sent-to-womens-commission-demanding-action-on-babu-etah-news-c-163-1-sagr1019-3761-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बाबू पर कार्रवाई की मांग को लेकर महिला आयोग को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बाबू पर कार्रवाई की मांग को लेकर महिला आयोग को भेजा पत्र
Sat, 12 Aug 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
एटा। बुधवार को सीएमओ कार्यालय में तैनात बाबू की दो ऑडियो वायरल हुई थी। जिसमें बाबू ने दो महिला चिकित्सक सहित एक महिला कार्मिक व सीएमओ को लेकर टिप्पणी की थी। मामले में शनिवार को महिला कार्मिक ने राज्य महिला आयोग को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने बाबू के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
राज्य महिला आयोग को भेजे गए पत्र में महिला कार्मिक ने कहा कि उच्चाधिकारियों द्वारा उसे कार्यालय के कई पटलों का कार्य देखने के लिए कहा गया। यहां तक कि कर्मचारियों का जीपीएफ का कार्य भी देखने के लिए जिम्मेदारी दी गई। जीपीएफ का कार्य कार्यालय के एक बाबू पुष्पेंद्र द्वारा देखा जा रहा था वह इस कार्य को कई वर्षों से देख रहे थे। यह जिले में दिव्यांग होने के कारण कई वर्षों से तैनात हैं। पत्र में कहा कि सीएमओ के सामने बाबू से चार्ज के बारे में बात कही तो उन्होंने बोल दिया दे दूंगा। सीएमओ द्वारा चार्ज का पूछा गया तो मैंने मना कर दिया। इस पर सीएमओ ने मौखिक कहा कि चार्ज न देने तक बाबू का वेतन रोक दिया जाए। इस पर पर बाबू द्वारा किसी से फोन पर बात की गई। जिसमें मेरे ऊपर गलत आरोप लगाए गए। जिसकी वजह से मैं मानसिक रूप से तनाव में हूं। कहाकि ऑडियों में चार्ज न देने की दशा में ही दोषारोपण किया जा रहा है। वह जिले में 33 वर्षों से तैनात है। हर बार स्थानांतण में दिव्यांग होने के कारण बच जाते हैं। कहाकि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने महिला कर्मियों में असहजता होने की बात कही है। पीड़िता ने जान माल की सुरक्षा की मांग की है।
डीएम से मिल कार्रवाई की लगाई गुहार
एटा। सीएमओ कार्यालय के वायरल ऑडियों के मामले में शनिवार को पीड़िताएं डीएम अंकित अग्रवाल से मिली। इस दौरान उन्हाेंने बाबू पर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने बताया वह डीएम से मिली थी और कार्रवाई की मांग की थी। जहां डीएम ने कार्रवाई का अश्वासन दिया है।