फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Leprosy patients will be searched from house to house from tomorrow

Etah News: कल से घर-घर खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी

Thu, 27 Feb 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 27 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Leprosy patients will be searched from house to house from tomorrow
एटा। जिले को कुष्ठ रोग से मुक्त कराने के लिए 1 से 12 मार्च तक कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलेगा। स्वास्थ्य विभाग अभियान को पल्स पोलियो की तरह चलाएगा। घर-घर जाकर कुष्ठ रोगी खोजे जाएंगे। सर्वे के लिए 2077 टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र नागर ने बताया कि पल्स पोलियो की तरह कुष्ठ रोगी खोज अभियान जिले के सभी ब्लॉकों व शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इस दौरान आशा कार्यकर्ता और पुरुष सहयोगी की टीम घर-घर जाकर संभावित लक्षणों वाले लोगों को चिह्नित करने का काम करेंगी। बाद में इनकी जांच और इलाज की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

इस अभियान के लिए 1648 टीमें गठित की गई हैं, जो प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्र में 15 से 20 घर के लगभग 100 लोगों और नगर क्षेत्र में 20 से 25 घरों के लगभग 125 व्यक्तियों की जांच करेंगी। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी लगाया जाएगा। वर्तमान में जिले में 32 कुष्ठ रोगी हैं। इनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग की दो श्रेणियां हैं। पीबी (पॉसिबैसिलरी) श्रेणी के कुष्ठ रोगियों का इलाज छह महीने तक होता है। मल्टी बैसिलरी (एमबी) श्रेणी के मरीजों का इलाज एक साल तक चलता है। कुष्ठ रोगियों का नियमित इलाज के बाद रोग के कीटाणु समाप्त हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed