फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tiger attacks two people in village Nagla Samal of Etah Sheetalpur block area

एटा में दहाड़ा बंगाल टाइगर: गांव नगला समल में बाघ ने हमला कर दो लोगों को किया जख्मी

Sun, 06 Mar 2022 09:13 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 06 Mar 2022 09:13 AM IST
सार

गांव में बाघ आने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बाघ के हमले से घायल हुए एक युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरा मामूली घायल हुआ है।  

 

विज्ञापन
tiger attacks two people in village Nagla Samal of Etah Sheetalpur block area
चीता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला समल में रविवार सुबह बंगाल टाइगर पहुंच गया। हमला कर गांव के दो लोगों को उसने जख्मी कर दिया। एक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की आठ जिलों की टीमों ने आठ घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे बेहोश कर पकड़ा।

विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव का आशीष खेतों पर जाने के लिए उठा था। वह घर से निकला ही था कि उसकी नजर पास खड़े बाघ पर पड़ गई। वह घर की ओर दौड़ा तो बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। चीख-पुकार मचने पर अन्य लोग आ गए। 
विज्ञापन


इस दौरान बाघ ने गांव के ही लोचन पर भी हमला किया, जो पंजा लगने पर मामूली चोटिल हुआ। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ एक घर की टीन की छत पर जाकर बैठ गया। ग्रामीणों ने सूचना डायल 112 पर दी। वहां पहुंची पुलिस ने वन विभाग सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

tiger attacks two people in village Nagla Samal of Etah Sheetalpur block area
गांव नगला समल में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जिले में नहीं थे बाघ को पकड़ने के संसाधन 

इसके बाद वहां पुलिस, प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग के अधिकारियों के पास संसाधन नहीं थे। सूचना मिलते ही वन संरक्षक अधिकारी अलीगढ़ अदिती शर्मा गांव में पहुंच गईं। उन्होंने मंडल से सभी जिलों से तत्काल संसाधनों के साथ पहुंचने के निर्देश दिए। दिल्ली व लखनऊ के अधिकारियों को बाघ के होने की जानकारी दी। 

जिस पर मेरठ, आगरा और इटावा लाइन सफारी के अलावा दिल्ली से केंद्र की भी टीम को भेजा गया। इन टीमों ने करीब आठ घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे दोपहर बाद 3.15 बजे बेहोश कर पिंजड़े में कैद किया । अदिति शर्मा ने बताया कि यह बंगाल टाइगर है। इसकी उम्र पांच से छह साल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed