फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lekhpal has been suspended who demanded bribe of 15 lakhs in Etah

UP News: 15 लाख की रिश्वत मांगने वाले लेखपाल पर गिरी गाज, जमीन मामले का निपटारा करने को मांगे थे पैसे

Mon, 09 Sep 2024 11:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 11:06 PM IST
सार

एटा में 15 लाख की रिश्वत मांगने वाले लेखपाल पर गाज गिरी है। इसे निलंबित किया गया है। जमीन मामले का निपटारा करने के लिए पैसे मांगे। ऑडियो सामने आया था। 

विज्ञापन
Lekhpal has been suspended who demanded bribe of 15 lakhs in Etah
घूसखोरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में किसान ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में चकबंदी लेखपाल की शिकायत की थी। जमीन के मामले का निपटारा करने के लिए 15 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। दोनों की बातचीत का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अमर उजाला में सोमवार के अंक में समाचार प्रकाशित हुआ। इस पर संज्ञान लेते हुए लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


मामला जलेसर तहसील क्षेत्र के गांव शाहनगर टिमरुआ का है। तहसील में चकबंदी लेखपाल मुकेश कुमार पर जमीन के मामले को रफा-दफा करने के लिए 15 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप किसान भगवानदास ने लगाया था। इसके मुताबिक लेखपाल ने भगवानदास से उनकी पांच बीघा जमीन के मामले को रफा-दफा करने के लिए 15 लाख रुपये की मांग की थी। 
विज्ञापन


फोन पर दोनों की बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। ऑडियो में लेखपाल भगवान दास को धमकी देते हुए कह रहा है कि यदि पैसा नहीं दिया तो एफआईआर दर्ज कराकर एंटी भू-माफिया एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed