{"_id":"66829519f05544d74006fad7","slug":"lathe-mechanic-committed-suicide-by-hanging-himself-in-etah-troubled-by-illness-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: बीमारी से परेशान खराद मिस्त्री ने किया सुसाइड, कमरे में रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: बीमारी से परेशान खराद मिस्त्री ने किया सुसाइड, कमरे में रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला शव
Mon, 01 Jul 2024 05:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:08 PM IST
सार
बीमारी से परेशान खराद मिस्त्री ने सुसाइड कर लिया। उसका शव कमरे में रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को बीमारी से परेशान खराद मिस्त्री ने फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे में रस्सी के फंदे उसका शव लटका मिला। घरवालों ने देखा तो रोना-पिटना शुरू हो गया। बताया कि वह कई वर्ष से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।
विज्ञापन
कोतवाली नगर के शिकोहाबाद रोड चुंगी निवासी प्रवेश (45) खराद मिस्त्री था। उसके तहेरे भाई नकुल ने बताया की प्रवेश लंबे समय से मानसिक रूप व अन्य बीमारी के चलते परेशान रह रहा था। भरतपुर व आगरा से लगातार दवा चल रही थी। पत्नी दो दिन से मायके नैनपुर गई हुई थी।
विज्ञापन
वह अपने पुत्र मयंक के साथ घर पर अकेला था। सुबह उसने घर के कमरे में लगे कुंदे में रस्सी से फंदा लगा लिया। पुत्र मयंक को जानकारी हुई तो चीखने लगा। उसकी चीख-पुकार की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने प्रवेश को मृत घोषित कर दिया। बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर घर आ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। वहीं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।