{"_id":"6acd22ba2fb7e064ed047408","slug":"four-players-selected-for-the-zonal-kabaddi-team-etah-news-c-163-1-eta1002-158255-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कबड्डी की मंडलीय टीम में चार खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कबड्डी की मंडलीय टीम में चार खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए हुए कबड्डी खिलाड़ी। संवाद
सकीट। कबड्डी में शानदार प्रदर्शन के दम पर नगर के दो विद्यालयों के चार खिलाड़ियों का चयन अलीगढ़ मंडल की टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ी 14 से 17 अक्तूबर तक गोरखपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालयों में खुशी का माहौल है।
डीएवी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी शैलेश मिश्रा ने बताया कि कासगंज के गणेश इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय ट्रायल एवं प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके आधार पर डीएवी इंटर कॉलेज के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। कक्षा 11 के चमन कुमार और हर्ष कुमार अंडर-19 आयु वर्ग में मंडलीय टीम का हिस्सा बने हैं जबकि इसी कक्षा के भानु प्रताप ने अंडर-17 वर्ग में जगह बनाई है।
वहीं महेंद्र सिंह इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र शिव नारायण का भी मंडलीय टीम में चयन हुआ है। खिलाड़ियों की सफलता पर डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनोखे सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश स्तर पर पहचान बना रहे हैं। नियमित अभ्यास और अनुशासन से खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
विद्यालय परिवार की ओर से चयनित खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। प्रबंधक अजब सिंह यादव, सुबोध दीक्षित, राकेश भास्कर, उमेश यादव, सतेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, स्वामीदीन, उमा देवी, मालती देवी सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।