{"_id":"585ec2304f1c1b0f15e3a449","slug":"laptop-beneficiaries-receiving-facial-bloom","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटॉप पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे
Amar Ujala
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
लैपटॉप पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 1515 मेधावियों को लैपटॉप वितरण शनिवार को तहसीलस्तर पर किया गया। सदर तहसील के अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में सदर क्षेत्र के 761 चयनितों में से 615 लाभार्थियों ने लैपटॉप प्राप्त किए।
सदर विधायक आशीष यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग को राहत दी है।
मुख्यमंत्री ने छात्राओं को साइकिल और लैपटॉप का तोहफा देकर प्रोत्साहित किया है। आने वाले दिनेां में इनके हाथों में स्मार्ट फोन भी होंगे। सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य प्राथमिकता पर कराए गए। हर वर्ग के लिए लाभकारी योजनाएं शुरू हुईं। मौके पर एसडीएम रबी प्रकाश श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख वजीर सिंह यादव, उमेश गुप्ता, डॉ ज्ञानेंद्र कुदेशिया आदि मौजूद रहे।
वहीं अलीगंज के जनता इंटर कालेज कैल्ठा में 503 लाभार्थियों में से 250 को पूर्व जिला पंचायत अघ्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने लैपटॉप बांटे। कार्यक्रम में अमर उजाला द्वारा सम्मानित विश्वप्रभा यादव भी शामिल रहीं। शेष लाभार्थियों को सोमवार को लैपटॉप का वितरण होगा। मौके पर एसडीएम मोहन सिंह, ब्लाक प्रमुख रामनाथ यादव, ओमपाल यादव, सुभाष शाक्य, उपेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य डीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जलेसर में 198 लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित किए।
एमजीएम इंटर कालेज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा विधायक रणजीत सुमन ने कहा युवा मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विकास के साथ सुवाओं को सौगातें दीं हैं। सरकार बनने पर युवाओं के हाथ स्मार्ट फोन होगा। अध्यक्षता प्रबंधक डॉ रामदास अग्रवाल एवं संचालन डॉ श्याम बिहारी तिवारी ने किया। मौके पर प्रधानाचार्य डॉ देवेंद्र सिंह सिसोदिया, ब्लॉक प्रमुख लालकांत यादव, प्रधानाचार्य डॉ अजय मोहन शर्मा, बीएल कुशवाह, शिवकुमार यादव, राजकुमारी दिनकर, सुरेश यादव खूब सिंह जाटव, सुधा वार्ष्णेय, मुकेश शर्मा शामिल हैं।