{"_id":"63c58e06b603542092497dca","slug":"lakhs-of-cash-and-goods-stolen-from-three-places-in-aliganj-circle-etah-news-agr5605371185-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अलीगंज सर्किल में तीन जगहों से लाखों की नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अलीगंज सर्किल में तीन जगहों से लाखों की नकदी व सामान चोरी
विज्ञापन
एटा/राजा का रामपुर। अलीगंज सर्किल में तीन जगहों पर चोरों ने लाखों की नकदी व सामान उड़ा दिया। थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव बिल्सड़ पट्टी में शिक्षक के घर से रविवार की रात करीब 15 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जबकि गांव सरौंठ में चोरों ने सराफ और परचून की दुकान में नकब लगा दिया। यहां से हजारों की नकदी व सामान पार कर ले गए।
बिल्सड़ पट्टी निवासी शिक्षक कमल दीक्षित के मकान में रविवार की रात चोर घुस गए। कमरे और बक्से का ताला तोड़कर 15 लाख रुपये नकदी ले गए। पुत्र हिमांशू तिवारी ने बताया कि कासगंज में नाना को देखने के लिए रविवार दोपहर को परिवार सहित वहां गए थे। रात करीब नौ बजे घर पहुंचे तो अंदर कमरों, अलमारी व बक्से के ताले टूटे मिले और नकदी गायब थी। बताया कि पिता एक निजी विद्यालय (इंटर कॉलेज) में शिक्षक हैं। तहसील पटियाली क्षेत्र के गांव उस्मानपुर स्थित जमीन को बिक्री किया था। यहां से मिली रकम घर पर रखी थी। जिसको चोरी कर लिया गया है। वारदात की सूचना मिलने के बाद फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड टीम को मौके पर भेजा गया। चोर छत पर लगे सीढ़ियों के दरवाजा को तोड़कर मकान में अंदर घुसे। जबकि मुख्य दरवाजे का ताला सुरक्षित मिला। शिक्षक कमल दीक्षित की ओर से चोरी की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
वहीं थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव सरौंठ में परचून की दुकान में रविवार की रात नकब लगाई गई। दुकान स्वामी सुरेंद्र सिंह निवासी खरसैला ने बताया कि गल्ला में रखे 15 हजार के नोट, करीब 20 हजार के सिक्के और करीब 50 हजार का सामान चोरी हुआ है। पास में ही सराफ धर्मेंद्र कुमार निवासी जैथरा की भोले ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। इसमें भी नकब लगाई गई। सराफ ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व भी नकब लगाई गई थी, तब करीब एक लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए। इसके बाद यह तीसरी वारदात है। तब से सकर्तकता बरती गई। दुकान में कोई सामान नहीं छोड़ते थे। ऐसे में नकब लगाए जाने पर चोरों को कुछ नहीं मिला।