फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Labourer found hanging; family saved him

Etah News: फंदे पर लटका मिला मजदूर, परिजन ने बचाया

Tue, 15 Sep 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 15 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Labourer found hanging; family saved him
मिरहची। दत्तेई गांव में सोमवार की देर शाम मजदूर राजेश कुमार (50) ने घर के अंदर साड़ी का फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। आनन-फानन फंदे से नीचे उतारकर उसे वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक राजेश कुमार मजदूरी करते हैं। सोमवार को काम करने के बाद वह घर लौटे थे। घर आने के दौरान उन्होंने शराब पी रखी थी। कुछ देर बाद वह घर के अंदर चले गए। इसी दौरान उन्होंने साड़ी का फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों की नजर पड़ने पर उन्हें तत्काल नीचे उतारा गया। रात करीब साढ़े नौ बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। राजेश के भाई शैलेंद्र ने बताया कि शराब के नशे में घर के अंदर जाने के बाद राजेश ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed