फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Laborer's body found 500 meters away from thermal project

Etah News: तापीय परियोजना से 500 मीटर दूर मिला मजदूर का शव

Sun, 26 May 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 26 May 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Laborer's body found 500 meters away from thermal project
एटा। जवाहरपुर तापीय परियोजना में काम करने वाले एक मजदूर का शव परियोजना स्थल से मलावन की ओर जाने वाले मार्ग पर लगभग 500 मीटर दूर मिला है। बताया गया कि ड्यूटी के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई थी। वह घर जाने की बात कहकर कंपनी से साइकिल लेकर निकल आया था। मजदूर के शव मिलने की सूचना पर पुलिस जा पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के नई कटरा वेली रोड करनैलगंज निवासी मानस वर्मा पावर प्लांट के अंदर टेक्सल कंपनी में स्टोर कीपर के रूप में तैनात था। वह 3 वर्ष से यहां कार्य कर रहा था। प्लांट के पास के गांव आसपुर में वह किराए पर कमरा लेकर रहता था। प्रतिदिन कंपनी में उसका साइकिल से आना जाना था। रविवार की सुबह साइकिल से कंपनी में कार्य करने गया था। कंपनी के कर्मियों ने बताया दोपहर 12 बजे के करीब उसने तबियत खराब होन की जानकारी दी। साढ़े 12 बजे के करीब वह साइकिल लेकर कमरे में जाने की बात कह निकल आया। शाम 3:30 बजे सूचना मिली कि कंपनी का एक कर्मी कुछ दूरी पर पड़ा है। जाकर देखा तो वह मानस वर्मा थे। शव के पास में ही साइकिल खड़ी थी वहीं पर उसका हेलमेट पड़ा था। हेलमेट पर कंपनी का नाम था इससे ही कपंनी को सूचना मिली थी। बताया सूचना पर पुलिस जा पहुंची और शव को मोर्चरी में भेज दिया। कर्मियों ने बताया दो दिन से उसका स्वास्थ्य सही नहीं चल रहा था। वहीं मामले का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे एक युवक कंपनी से मानव वर्मा को एंबुलेंस से जाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन



मानस वर्मा आसपुर से प्रतिदिन साइकिल के माध्यम से काम करने आता था। दोपहर लगभग 12.30 बजे लंच टाइम में तबीयत खराब होने पर वह वहां से चला गया। रास्ते में घबराहट होने पर एक पेड़ के नीचे बैठ गया , जहां उसकी मौत हो गई। - अजय कटियार, परियोजना प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन


मानस वर्मा टेक्स्ला कंपनी में पिछले 3 वर्ष से स्टोर कीपर के रूप में काम कर रहा था। वह आसपुर में एक फौजी के मकान में किराए पर रहता था। रविवार को दोपहर अपना काम समाप्त होने पर घर जा रहा था, तभी रास्ते में एक पेड़ के नीचे गर्मी की वजह से बैठ गया। शाम लगभग 4 बजे सूचना मिलने पर लोगों ने जाकर देखा तो मृत अवस्था में था। पोस्टमार्टम के लिए शव को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। इसकी मौत कैसे हुई इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। - संजय कुमार,क्षेत्राधिकारी सकीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed