फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lab will be upgraded, patients will get more facilities

Etah News: लैब होगी उच्चीकृत, मरीजों को मिलेंगी अधिक सुविधाएं

Sun, 25 Jun 2023 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 25 Jun 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Lab will be upgraded, patients will get more facilities
एटा। संक्रामक रोगों की जांच में कोई समस्या न आए, इसके लिए मेडिकल कॉलेज में संचालित पैथोलॉजी लैब को उच्चीकृत करने के लिए धनराशि दी गई है। इससे मरीजों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

वैसे तो स्वशासी मेडिकल कॉलेज में पीओसिटी कंपनी द्वारा लैब संचालित है। जहां मरीजों की खून, यूरिन की जांचें की जाती हैं। इसके अलावा सीएमओ स्तर से बीएसएल लैब तैयार कराई गई है। वहीं कोरोना की जांच के अलावा डेंगू की एलाइजा जांच की जाती है। जिले में अकेले मेडिकल कॉलेज में ही एलाइजा जांच होती है। शासन से एलाइजा की जांच सहित अन्य जांचों के संसाधनों को दुरुस्त करने के लिए सीएमओ को एक लाख रुपये भेजकर लैब को अपग्रेड कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ ने इस धनराशि को मेडिकल कॉलेज को दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि शासन से लैब के लिए जो धनराशि मिली थी। उसको एक माह पूर्व ही मेडिकल कॉलेज को स्थानांतरित किया जा चुका है। जिससे लैब में कोई समस्या हो तो वह उसको दुरुस्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed