{"_id":"5df60a1f27393275cf62f7a0a81940cc","slug":"kubera-and-destruction-by-fire-in-nagla-bdhari-kudra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला कुबेर एवं बढ़ारी खुद्र में आग से तबाही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला कुबेर एवं बढ़ारी खुद्र में आग से तबाही
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 23 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र में दो गांव में हुए भीषण अग्निकांड में भारी तबाही हुई है। दर्जन भर परिवारों के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है। बढ़ारी खुर्द में आग की घटना तेज आंधी चलने के दौरान हुई। अचानक रामविलास, सतनाम के मकान से तेज लपटें उठने लगीं, देखते ही देखते आग की लपटों ने पड़ोस में रहने वाले महेश पचौरी, देव प्रकाश, चिंरजी लाल, महेश यादव, खचेर एवं सोन प्रकाश के मकान को चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग गांव में आग का प्रकोप रोकने में जुट गए।
इस अग्निकांड में रामविलास की भैंस भी जलकर मर गई। जबकि ग्रामीणों की घर में रखी नगदी, गल्ला, कपड़े, घरेलू सामन, बुर्जियों में रखा भूसा जल कर खाक हो गया। सूचना पर फायर बिग्रेड़ की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों की मदद से ग्रामीणों ने आग को बुझाया। एसडीएम रामदास ने राजस्व कर्मियों को क्षति के आकलन के निर्देश दिए हैं। वहीं नगला कुबेर में भी आग की घटना हुई। इस अग्निकांड में चार मकानों में आग लगी और घरेलू सामन, गल्ला, बिस्तर सब कुछ जल गया।
यहां पीड़ितों में कल्लू, नूरी, जबरसिंह, बनवारी के मकानों में आग लगने की घटना हुई। ग्रामीणों की 20 हजार रुपये की नगदी भी जल गई। बमुश्किल ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। पंप सेट चला कर पानी की व्यवस्था की। काफी कवायद के बाद आग को बुझाया गया। दमकल मौके पर नहीं पहुंच सकी। समाचार लिखे जाने तक कोई राजस्व कर्मी भी क्षति के आकलन को नहीं पहुंचा था।