फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Kovid Guidelines: Exercise will be done at 39 polling places

कोविड गाइडलाइन: 39 मतदेय स्थलों पर होगी कवायद

Thu, 05 Aug 2021 05:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
Kovid Guidelines: Exercise will be done at 39 polling places
एटा। कोरोना के मद्देनजर विस चुनाव के लिए तैयारियों के नए मानक बनाए जा रहे हैं। एक बूथ पर 1200 मतदाताओं की सीमा तय की गई है। जिले में 39 बूथ (मतदेय स्थल) ऐसे हैं, जिन पर मतदाता इससे अधिक हैं। इन्हें दूसरे बूथ पर समायोजित करने या नए बूथ बनाने के लिए कवायद की जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान दो मौकों पर अधिक भीड़ होती है। मतदान और मतगणना में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उच्च स्तर से मंथन चल रहा है। मतगणना के लिए जहां टेबिलों में दूरी बनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। वहीं मतदान के लिए बूथों पर मतदाताओं की संख्या घटाने की माथापच्ची चल रही है। आयोग के निर्देश पर अब एक बूथ पर 1200 मतदाताओं के नाम ही शामिल किए जाएंगे। जबकि पूर्व में यह संख्या 1400 की थी। जिले के 39 बूथों पर 1200 से अधिक मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। यह देखा जा रहा है कि मतदान केंद्र में कितने बूथ हैं। यदि दो-तीन बूथों के बीच किसी पर 1200 से अधिक और किसी पर इससे कम मतदाता हैं तो उन्हें आपस में समायोजित किया जा सकता है। ऐसी संभावना न होने पर नया बूथ बनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed