{"_id":"5e613b798ebc3ec54a7e4bff","slug":"korona-virus-per-alert-etah-news-agr4326613164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तक किसी भी सीएचसी में नहीं बना आइसोलेशन वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी तक किसी भी सीएचसी में नहीं बना आइसोलेशन वार्ड
विज्ञापन
एटा। घंटाघर बाजार में मास्क पहन कर सब्जी खरीदती युवती।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोरोना वायरस के चलते स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य सचिव ने सभी सीएचसी व जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए, लेकिन अभी तक जिले की किसी भी सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड नहीं बना है। इसके साथ ही वहां मास्क भी नहीं है।
कोरोना वायरस के चलते स्वास्थ्य सचिव ने सीएमओ को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल में दस बेड का व प्रत्येक सीएचसी पर दो बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया जाए। वार्ड ऐसा हो जहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हों, लेकिन जिला अस्पताल में चार बेड का वार्ड बनाया गया है। वार्ड में अव्यवस्थाओं की भरमार है। यहां अन्य मरीज भी भर्ती हैं।
अलीगंज सीएचसी पर दो दिन में अधीक्षक ने वार्ड खोलने की बात कही है। उन्होंने बताया मास्क की व्यवस्था है। निधौलीकंला सीएचसी पर वार्ड नहीं बना है। अवागढ़ सीएचसी प्रभारी ने बताया कि सीएचसी अभी मिली (हैंडओवर) नहीं है। इस कारण यहां वार्ड नहीं बनाया गया है। सकीट सीएचसी पर छह बेड का वार्ड बनाया जा रहा है। यहां मास्क आदि की पूरी व्यवस्था है। वहीं बागवाला सीएचसी पर वार्ड नहीं बना है। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया वायरस की रोकथाम के लिए जिले में 11 टीमें बनाए जाने के निर्देश शासन से मिले हैं। जहां कॉल सेंटर, एचआर, सर्विलांस, ट्रेनिंग, आइसोलेशन, मैनेजमेंट, प्रचार प्रसार, नर्सिंग होम, ट्रांसर्पोटेशन, इंटर डिपार्टमेंट सहित 11 टीमें बनाई जाएंगी। जहां प्रत्येक टीम में तीन सदस्य होंगे।
विज्ञापन
नौ कोरियाई अधिकारियों पर नजर
जवाहर तापीय परियोजना में दूसान कंपनी के नौ कोरियाई अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में ले लिया है। उनके सार्वजनिक स्थान पर जाने पर रोक लगाई गई है। बृहस्पतिवार को रैपिड रिस्पॉस टीम ने सभी का चेकअप किया। सीएमओ ने बताया कि अधिकारियों की जांच को फिजीशियन व पैथालॉजिस्ट की टीम लगाई गई है। जो प्रत्येक दिन अधिकारियों की पड़ताल करेगी।
होम्योपैथिक दवा का दिया आदेश
कोरोना वासरस से निपटने के लिए सीएमओ ने होम्योपैथिक दवा आरसोजिक 30 दवा का आर्डर दिया है। उन्होंने बताया यह दवा कोरोना वायरस में कारगर साबित है।
सीबीएसई के निर्देश के बाद छात्र-छात्राएं दुकानों पर तलाश रहे मास्क
एटा। कोरोना वायरस को लेकर सजगता और जागरूकता बढ़ती जा रही है। सीबीएसई ने परीक्षा में मास्क लगाकर आने के निर्देश दे दिए हैं। इसके चलते छात्र-छात्राएं मेडिकल स्टोरों पर मास्क ढूंढते नजर आए, जिन्हें मिल गए वह उन्हें लगाकर स्कूल गए जबकि अन्य दुकान-दुकान भटकते रहे।
नए बंदियों को 10 दिन तक अलग बैरक में रखा जा रहा
एटा। जिला कारागार प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस से बचाव के लिए तमाम प्रयास शुरू किए गए हैं। जेल में पहुंचने वाले नए बंदियों को पुराने बंदियों की बैरिक में सीधे प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। नए बंदियों के लिए अलग से व्यवस्थाएं की गई हैं, यहां पर नए बंदियों को 10 दिन तक अलग बैरक में रखा जा रहा है। इनकी जेल चिकित्सक नियमित जांच पड़ताल कर रहे हैं, कोई लक्षण सामने नहीं आने पर पुराने बंदियों की बैरिक में शिफ्ट किया जा रहा है। बंदी रक्षकों को मॉस्क और दस्ताने मुहैया कराए गए हैं, ताकि बंदी रक्षक जेल में निरुद्ध बंदियों से मिलाई करने आने वालों की जांच करने के दौरान पूरी तरह से सुरक्षित रह सकें। हर बंदी को निर्देशित किया गया है कि वह दिन में कम से कम पांच बार साबुन से हाथ धोएं और छींकते समय नाक पर कपड़ा रखकर सतर्कता बरतें। जिला कारागार में कोरोना वायरस के बचाव के लिए पट्टियों पर जगह-जगह संदेश भी लिखे गए हैं।