फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   korona virus in china

22 फरवरी को चीन से लौटेंगे आशीष और नेहा

Thu, 20 Feb 2020 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
korona virus in china
जलेसर (एटा)। चीन के बुहान शहर में कोरोना वायरस के चक्कर में पिछले 40 दिन से घर में कैद जलेसर के युवा दंपती आशीष एवं नेहा यादव के 22 फरवरी को वापस भारत लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चीन में फंसे दंपती आशीष से मोबाइल पर हुई बातचीत के दौरान आशीष ने बताया कि 19 फरवरी को विदेश मंत्रालय मे तैनात वरिष्ठ आईएएस प्रशांत कुमार से फोन पर वार्ता हुई थी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि 21 फरवरी को रात में विमान बुहान पहुंच जाएगा। इसी विमान से 22 फरवरी को वह लोग दिल्ली पहुंचेंगे। 22 फरवरी को आशीष और नेहा के भारत आने की सूचना पर उनके पिता भ्रमर पाल और मां सरोज देवी बेहद खुश हैं। उन्हें चिंता भी हो रही है कि कहीं फिर से कोई समस्या उत्पन्न न हो जाए। उन्होंने कहा कि आशीष और नेहा के आने पर वह पूजा-अर्चना कराएंगे। उन्होंने भगवान से मन्नत मांगी है कि उनका पुत्र और पुत्रवधु सकुशल भारत वापस लौट आएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed