फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Knock winter

सर्दी की दस्तक

Fri, 27 Nov 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 27 Nov 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Knock winter
सर्द हवाएं शुरू होते ही गर्म कपड़ों का बाजार सज गया है। वूलन कपड़े खरीदने को दुकानों पर भीड़ दिखाई देने लगी है। मौसम मिजाज बदलते ही सर्दी जुकाम के मरीजों की तादाद भी बढ़ने लगी है। डाक्टरों पर पास मौसमी बीमारियों के लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


सर्दी ने धीमे-धीमे दस्तक दे दी है। सुबह-शाम चलने वाली सर्द हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि दिन में कुछ हद तक अभी राहत है। सर्दी को देखते हुए गर्म कपड़ों का बाजार भी सज गया है। गांधी मार्केट, बाबूगंज, घंटाघर इलाके में ग्राहकों की खासी चहल-पहल दिखाई दे रही है। गर्म कपड़ों के बाजार में स्वेटर, शॉल, कोटी खरीदने वालों की भीड़ दिखाई देने लगी है। सर्दी हवाओं कारण दुपहिया वाहन बिना गर्म कपड़ों के चलाना मुश्किल होने लगा है। अस्पतालों में भी सर्दी जुकाम के मरीजों की तादाद बढ़ने से चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग खांसी, बुखार और जुकाम की चपेट में आकर अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं। चिकित्सक सर्दी की धीमी दस्तक को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताते हुए हल्के गर्म कपड़े पहने की सलाह दे रहे हैं। आईएमए अध्यक्ष डा. राजेश सक्सेना का कहना है कि मौसम में बदलाव के साथ ही वायरल और मलेरिया तेजी से फैलने की संभावना रहती है। ऐसे में घर से बाहर निकलने पर गर्म कपड़े पहन कर निकलना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगा।
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed