{"_id":"5fcfbfed8ebc3e41b56b0ac7","slug":"kisaan-andolan-etah-news-agr471165932","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान संगठनों ने जगह-जगह किया चक्का जाम, पुलिस ने नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान संगठनों ने जगह-जगह किया चक्का जाम, पुलिस ने नोकझोंक
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड के हरचंदपूर पर हाईवे पर धरना-प्रदर्शन करते अभाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर?
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कृषि बिलों के विरोध में और फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर किसान संगठनों ने मंगलवार को जगह-जगह चक्का जाम किया। किसान संगठनों ने अलग-अलग प्रदर्शन और धरना देते हुए रैली निकाली और राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपे। इस दौरान कई जगह पुलिस और किसानों की नोकझोंक भी हुई।
सुबह सबसे पहले किसानों ने पिलुआ पर जाम लगाया, यहां तैनात पुलिस बल ने किसानों को समझा-बुझाकर हटा दिया। इसके बाद जीटी रोड स्थित कासौन चौराहा, निकट डायट पर अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी के नेतृत्व में चक्का जाम किया। यहां किसानों की पुलिस प्रशासन से झड़प हुई। बाद में अधिकारियों ने किसानों का ज्ञापन लिया, इसके बाद किसान हटे। चक्का जाम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोधी, योगेश राजपूत, मोहम्मद इरफान, दिनेश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे। जलेसर में सपा कार्यकर्ता वीरेश यादव, राजकुमार प्रधान, राजाराम प्रधान, शंकर यादव, बबलू प्रधान, राम लक्ष्मण, मनदीप सिंह, प्रशांत यादव, अनिल कुमार सिंह सिंटू को पुलिस ने घरों पर ही नजरबंद कर दिया।
अवागढ़ में भारतीय किसान यूनियन किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर के नेतृत्व में कसबा में रैली निकालकर बाजार बंद कराया, इसके बाद किसान रैली निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। जलेसर में भारतीय किसान यूनियन भानु के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की ठाकुर एवं मंडल महासचिव लखन यादव की अगुवाई में चौराहा पर जाम लगाया। इस दौरान पंकज ठाकुर, अक्षय ठाकुर, प्रमोद ठाकुर ,गोलू ठाकुर मौजूद रहे। वहीं शरद चौहान, हाशिम रजा और आदर्श मिश्रा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
भाकियू अराजनैतिक ने कलक्ट्रेट पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, इसमें रमेश चंद यादव, गीतम सिंह, राजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, महीपाल सिंह और रामनरेश मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी ने एसडीएम को ज्ञापन सौँपा। इसमें रमेश चंद कुुशवाह, चंद्रकली, जुगेश कुमार, महेश चंद और ओम प्रकाश शामिल रहे।