फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Kidnapped youth returned, accusing relative

अपहृत युवक लौटा, रिश्तेदार पर लगाए आरोप

Tue, 19 Jul 2022 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped youth returned, accusing relative
अलीगंज(एटा)। थाना क्षेत्र के पड़ाव से रामपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक का सोमवार दोपहर अपहरण हो गया था। युवक को फैसला करने के नाम पर बाइक से आए तीन लोग ले गए थे। मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे युवक अपने घर पहुंचा। बाद में उसने थाने पहुंच पुलिस को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन

राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला तुलई निवासी राहुल ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। कायमगंज थाना क्षेत्र निवासी दूर का एक रिश्तेदार 20 दिन पहले घर आया। मेरे न होने पर उसे बातचीत से मना किया तो कहासुनी हो गई। इस पर वह अंजाम भुगतने की बात कहकर चला गया। सोमवार को एक बाइक पर तीन युवक आए और उसी रिश्तेदार का नाम लेकर थाने में फैसले की बात कह बाइक पर बैठा लिया। बाइक पर बैठते ही एक आरोपी ने तमंचा सटा दिया और चुप रहने को कहा। ससौता गांव के बाहर ले गए।
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि तीनों शराब के नशे में थे, उनमें आपस में ही कहासुनी होने लगी। इस पर उन्हें वह धक्का मार वहां से भाग आया। तीनों ने पीछा भी किया। छिपते हुए सुबह साढ़े चार बजे घर पहुंचा। इसके बाद कोतवाली आया। प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। बीते दिनों विवाद हो गया था। फैसले के लिए उसे ले गए थे। उसके साथ मारपीट की है। अपहरण की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed