फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   khel mantree ne rakhee stediyam kee aadhaarashila

खेलमंत्री ने रखी स्टेडियम की आधारशिला

Tue, 08 Nov 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
khel mantree ne rakhee stediyam kee aadhaarashila
स्टेडियम के निर्माण को मंजूरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खेल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार राम सकल गुर्जर ने मंगलवार को 9.09 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा नौजवानों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के कार्य किए जा रहे हैं। दावा किया कि यहां खेलों की तकनीकी ट्रेनिंग और आधुनिक सुविधायें मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि सोरों स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज के पीछे ग्राम फरीदपुर में पांच हेक्टेयर भूमि पर 9 करोड़ 09 लाख रुपये  की लागत से स्टेडियम के निर्माण को मंजूरी मिली है। शिलान्यास मौके पर आयोजित समारोह में परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि स्टेडियम बनना जिले के लिए गौरव की बात है। दावा किया कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। वहीं पूर्व सांसद एवं सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने खेल मंत्री से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं जिले के विकास के लिए अन्य योजनाओं का भी लाभ देने का प्रस्ताव रखा। खेल निदेशक आरपी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए गंभीर है। प्रदेश में उच्चस्तरीय खेलों के आयोजन कराए जा रहे हैं। डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि स्टेडियम निर्माण के लिये 21 किसानों की सहमति से तीन करोड़ रुपये की जमीन खरीदी गई है। निर्माण को स्वीकृत 9.09 करोड़ रुपये में से पहली किश्त का दो करोड़ रूपये प्राप्त भी हो गया है। इस मौके पर सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, प्रोजेक्ट मैनेजर राजकीय निर्माण निगम हरिओम शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण सीपी सिंह, उपक्रीड़ा अधिकारी मंजूर आलम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed