{"_id":"69a3371f9cb041f088077114","slug":"khatu-shyams-nishan-yatra-started-with-great-pomp-the-city-was-colored-with-gulal-etah-news-c-163-1-eta1002-147074-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: धूमधाम से निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा, गुलाल से रंगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: धूमधाम से निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा, गुलाल से रंगा शहर
Sun, 01 Mar 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
ठंडी सड़क से गुजरती खाटू श्याम निशान यात्रा में मौजूद भक्त। संवाद
एटा। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की गूंज के बीच शनिवार को खाटू श्याम की निशान यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा में होली का रंग दिखाई दिया। श्याम भक्तों ने हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा के जयकारों के साथ गुलाल उड़ाया और भक्ति गीतों पर थिरकते हुए शहर की गलियों को भक्ति रंग में रंग दिया। यात्रा में महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
श्री खाटू श्याम सेवा समिति के नेतृत्व में ठंडी सड़क स्थित पथवारी मंदिर पर बाबा खाटू श्याम की यात्रा का शुभारंभ किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्म ध्वजाएं थामकर निशान यात्रा को भव्य रूप से आगे बढ़ाया। निशान यात्रा काली मंदिर से प्रारंभ होकर घंटाघर, हाथी गेट, बली मोहम्मद चौराहा, कैलाश मंदिर, जीटी रोड मार्गों से होती हुई वापस काली मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में दुकानदारों व नागरिकों ने जलपान व प्रसाद वितरण की व्यवस्था की। पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, प्रेमलता डेविड, पंकज गुप्ता, राकेश वार्ष्णेय, पुनीत कुलश्रेष्ठ, नीरज गुप्ता, हिमांशू अस्थाना, रोहिताश चौहान, पीजी गुप्ता सहित अनेक भक्त मौजूद रहे। रंग और भक्ति का संगम बनी यह यात्रा शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।