{"_id":"5ef4d6148ebc3e431f7ffa72","slug":"kharsuliya-matter-in-etah-etah-news-agr447653080","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरसुलिया में सड़क बनाने का मामला : फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरसुलिया में सड़क बनाने का मामला : फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश
विज्ञापन
आरोपीयों से बरामद किए गए हथियार- संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। नयागांव क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क के विवाद को लेकर दो गांवों में हुई मारपीट तथा फायरिंग की घटना के संबंध में देररात तक मुकदमा दर्ज हो सका है। पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से तमंचा और कारतूस, चार ट्रैक्टर मय हेरो कल्टीवेटर, ट्राली, एक बाइक तथा लाठी-डंडे बरामद की है। सभी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश भी दे रही है।
थाना नयागांव क्षेत्र के गांव खरसुलिया और गांव नाली थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद के लोगों के मध्य सड़क के विवाद को लेकर बुधवार को झगड़ा हुआ और जमकर गोलियां चलाईं गईं थीं। यहां पर दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग मौजूद थे। एक ओर पुलिस चौकसी कर रही थी तो दूसरी ओर गोलियां चल रहीं थीं।
पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से हलकान हो गया तब डीएम और एसएसपी को वारदात स्थल पर पहुंचना पड़ा था। इसके बाद मामला शांत हो सका था। पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें करीब 21 लोगों को नामजद और 150 से 200 अज्ञात लोग शामिल किए गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार की देररात तक 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से सड़क डालने में उपयोग किए गए चार ट्रैक्टर ट्राली, कल्टीवेटर हल, एक बाइक और लाठी-डंडे बरामद करने में पुलिस सफल रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता -
पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र अजमेर सिंह, बृजराज सिंह पुत्र महावीर सिंह, प्रवेश पुत्र अमर सिंह, विनोद पुत्र महेश यादव, भूपेन्द्र पुत्र रामखिलावन, अरविंद पुत्र राजेन्द्र सिंह, भानू पुत्र जन्ट सिंह, पुष्पेन्द्र पुत्र शिवराज सिंह, ओमेन्द्र पुत्र गुलाब सिंह, भूरे पुत्र विजयबहादुर निवासीगण नौली थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद, सुनील कुमार पुत्र जयप्रकाश सिंह, सावन्त सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी नयागांव, मोहन सिंह पुत्र रामभजन सिंह निवासी भाननगर, थाना मेरापुरा, राजू पुत्र रामसेवक नयागॉव, असरफ पुत्र उवेश निवासी जयसिंहपुर थाना जसरथपुर, नरेन्द्र पुत्र मुरारीलाल निवासी देवतरा थाना जसरथपुर एटा, नरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी कुदनगंज थाना बागवाला एटा को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद- फोटो : ETAH

अलीगंज के थाना नया गांव में बुधवार को हुई फायरिंग की घटना के बाद गांव में तैनात पुलिस । संवाद- फोटो : ETAH